....और इस तरह सालों बाद मिली समुद्री दैत्य की तस्वीर

....और इस तरह सालों बाद मिली समुद्री दैत्य की तस्वीर

40 से 50 फीट तक की होती है लंबाई, उजाले से लगता है डर

आज तक दादा, दादी, नाना, नानी के मुंह से कहानियों में ही हमने बड़े समुद्री जीव के बारे में सुना है। लेकिन ऐसे ही एक बहुत बड़े समुद्री जीव को हाल में ही साक्षात देखा गया है। आपने शायद धी क्रोकेन को आज तक नहीं देखा होगा। ऐसी मान्यता है कि इस मछली का शरीर टापू के जितना बड़ा है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। वह एक बहुत बड़ा जीव है। इसकी तस्वीर और वीडियो कई दिनों से लोग ढूंढ रहे थे। इसे जायंट स्क्विड के नाम से भी जाना जाता है। 
यह 46 फूट का है मतलब के कि 14 मीटर लंबा हो सकता है और बहुत बड़े आकार का होने के कारण यह डरावना भी दिखता है। अब तक यह सिर्फ दो बार दिखा है। 2012 में जापान के दक्षिणी समुद्र के अंदर 2000 फुट की गहराई में यह देखा गया था। इसके बाद 2019 में मेक्सिको के फुटेज की कहानी प्रकाशित की गई थी। जायन्ट स्क्वीड मछली के कुछ विशेष लक्षण है जो कि इस प्रकार हैं। वह प्रकाश में जल्दी नहीं आती। वह समुद्र में हजारों फीट की गहराई में रहती है। उसकी आंखें बास्केटबॉल के आकार की हैं। अपना शिकार पाने के लिए कुदरत ने इसे 8 हाथ दिए हैं। यह समुद्र में ऐसी जगह रहती है कि जहां सूर्य प्रकाश बहुत कम पहुंच सके। यह अपनी बड़ी बड़ी आंखों से शिकार ढूंढ लेती है।
वैज्ञानिकों ने इसकी तस्वीर लेने के लिए मेक्सिको की खाड़ी में कैमरा के साथ जेलीफिश लगा दिया था। जब यह जायन्ट स्कविड जेलीफिश की ओर आया तब इसने पहले जेलिफिश को चारो ओर से देखा और बात बाद में इतने अपने हाथों हाथ ही तरह खोलें जैसे कि फूल खिल रहा हो। बाद में वह गायब हो गया। इसकी आंखों में मोनोक्रोमेटिक विजुअल सिस्टम होता है। इसकी आंखों को आसमानी प्रकाश अच्छा लगता है। वह थोड़ी समय के लिए लाल रंग के प्रकाश को भी देख लेता है लेकिन वह ज्यादा देर तक यहां नहीं रुकता। उसे सफेद या पीले प्रकाश से डर लगता है। इसलिए वह अंधेरे की ओर भाग जाता है जैसे ही जेलीफिश को नकली होने का एहसास हुआ वह तुरंत ही भाग गया और समुद्र में एकदम गहराई में चले गया।

Tags: