महिला को मास्क का प्रेंक करना पड़ा महंगा, पासपोर्ट हुआ सीज

महिला को मास्क का प्रेंक करना पड़ा महंगा, पासपोर्ट हुआ सीज

असली मास्क की जगह चेहरे पर मास्क का पैंट लगाकर घूम रही थी महिला

दुनिया भर में कोरोना वायरस से बचने के लिए WHO सहित सभी संस्थाओं ने मास्क पहनने की सलाह दी है। बढ़ते हुये संक्रमण के कारण अब तो कई डॉक्टर घर में भी मास्क पहनने की सलाह दे रहे है। ऐसे में कई लोगों को यह सब मज़ाक लग रहा हो, इस तरह से वह लोगों के साथ मास्क का प्रेंक कर रहे है। इन्डोनेशिया में एक फ़ोरेनर महिला को इस तरह का प्रेंक करना काफी भारी साबित हुआ है। इस तरह का प्रेंक करने के कारण महिला का पासपोर्ट सीज कर दिया गया है। 
जोश पेलर और लिया से नाम के इन दो यूट्यूबर्स ने कोरोना के इस गंभीर समय में एक मास्क प्रेंक करने की सोची। जिसके मुताबिक लिसा मास्क के बदले चेहरे पर मास्क का पेंट लगा लिया। एक नजर में देखने पर यह पता ही नहीं चल रहा था कि उसने मास्क पहना है या नहीं। आसपास के लोगों को पता ही नहीं चल पा रहा था कि उसने मास्क नहीं पहना था। वीडियो में देखा जा सकता है कि लिसा ने जो पैंट किया है उसमें मास्क की डोरी को भी इतना डीटेल से पैंट किया था की किसी को पता ही नहीं चले। 
हालांकि थोड़े समय के बाद एक महिला को इसका पता चल गया और उसने लिसा को इसके लिए टोका। जैसे ही इमिग्रेशन डिपार्टमेंट को इस बारे में जानकारी मिली , उन्होंने दोनों के पासपोर्ट सीज कर लिए थे। लिसा रशियन नागरिक है, जबकि उसका पार्टनर जोश ताइवान का है। पासपोर्ट सीज होने के बाद दोनों ने इंस्टाग्राम पर के माफी मांगता हुआ एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने कहा की उनका मकसद मात्र लोगों को एंटरटेइन करना था। हालांकि अब से वह सभी को मास्क पहनने की अपील करेगी।