वायरल वीडियो: इस महिला ने अपनी शादी में पहना कुछ ऐसा कि बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वायरल वीडियो: इस महिला ने अपनी शादी में पहना कुछ ऐसा कि बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इतने बड़े गाउन को देखकर तो हैरान रह जाएंगे आप

हर किसी की जिन्दगी में उसकी शादी एक बेहद अहम और खास होती है। हर कोई अपनी शादी को लेकर बहुत उत्साहित दिखाई देते है और लोग अपनी शादी को लेकर तरह तरह की योजना बनाकर रखते है। लडकियाँ तो खासकर अपनी शादी को लेकर बहुत उत्सुक रहती है और हर एक कार्यक्रम के लिए कपड़ों से लेकर गहनों तक की सब तैयारी करके बैठती है। ऐसे में अगर कोई लड़की ऐसा कुछ पहन ले जिससे विश्व रिकॉर्ड बन जाए तो..? जी हाँ! साइप्रस में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक दुल्हन ने अपनी शादी के दिन कुछ कुछ ऐसा पहन लिया जिसने उसका नाम कीर्तिमान बनाने वालों की सूची में जोड़ दिया।
आपको बता दें कि दुल्हन ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए जो पोशाक पहनी थी वो 7 किमी लंबी थी और इसी कारण इस महिला का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। इस बात की जानकारी खुद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने देते हुए अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस महिला की शादी का एक वीडियो साझा करते हुए उसके कपड़ों से जुड़े कीर्तिमान के बारे में बताया है।
जानकारी के अनुसार कीर्तिमान बनाने वाली इस महिला का नाम मारिया पर्सकेवा है और उन्होंने अपनी शादी में लगभग 7 किमी लंबी पोशाक पहनी थी। इस ड्रेस को मैदान के एक किनारे से दूसरे कोने तक फैलाया गया था। मारिया ने एक बयान में कहा, "मेरा बचपन का एक सपना था कि मैं अपनी शादी में बहुत बड़ी पोशाक पहनकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करना सकूँ।"
अपने पोशाक के बारे में मारिया ने बताया कि उसे अपनी शादी के ड्रेस को उस तरह से आयोजित करने में लगभग 6 घंटे लगे और इस दौरान 30 स्वयंसेवक भी वहां मौजूद थे। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पेज पर शेयर करने के बाद यह कुछ ही घंटों में वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर लोग इसे देखकर हैरान हो रहे हैं। इस वीडियो को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ लोगों ने इसकी सराहना की जबकि कुछ लोग कह रहे थे कि यह सिर्फ एक रिकॉर्ड बनाने के लिए किया गया था।
उल्लेखनीय है कि पश्चिमी देशों सहित दुनिया भर के कई देशों में शादी के समय दुल्हन एक सफेद पोशाक पहनती है जो अधिकांशतः बहुत लंबी ही होती है लेकिन मारिया पर्स्केवा ने अपनी शादी में कुछ ज्यादा ही लंबी पोशाक पहन ली और यह एक विश्व रिकॉर्ड बन गया।
Tags: