उत्तरी कोरिया में एक किशोर को अश्लील मुवी देखना महंगा पड़ गया, जानें तानाशाह ने क्या सजा दी

उत्तरी कोरिया में एक किशोर को अश्लील मुवी देखना महंगा पड़ गया, जानें तानाशाह ने क्या सजा दी

अपने सख्त नियम के लिए मशहूर किम जोंग ने सुनाई कड़ी सजा, किशोर के साथ उसके माता-पिता को भी दी कड़ी सजा

उत्तरी कोरिया के तानशाह किम जोंग अपने सख्त निर्णयों के लिए काफी मशहूर है। पिछले साल से ही किम जोंग ने अपने देश में पॉर्न फिल्मों के खिलाफ अपनी कार्यवाही और कड़ी कर दी है। जिसके शिकार हुआ एक किशोर, जो कि पॉर्न देखते हुए पकड़ा गया तो तानाशाह ने उसके पूरे परिवार को ही कड़ी सजा दे दी। 
दुनिया के कई देशों में है अश्लील फिल्म को लेकर सख्त कानून
दुनिया के कई देशों में अश्लील फिल्में देखने के खिलाफ सख्त कानून है। उत्तर कोरिया भी उनमें से एक है। यहाँ एक किशोर ने घर पर किसी के ना होने पर अश्लील फिल्म देखना शुरू कर दिया। इस बात कि जानकारी  अश्लील कंटेट देखने वाले लोगों पर निगरानी रखने वाली टीम को पड़ी। जिसके चलते तुरंत ही उस किशोर को हिरासत में ले लिया गया। इसके अलावा किशोर के परिवार को भी उत्तर कोरिया के दूर के इलाके में भेज दिया गया। किम जोंग का कहना है कि गेर समाजवादी विचारधारा एक तरह से ट्यूमर की तरह है। जो देश की एकता में बाधा बनते है। 
प्रतिकात्मक तस्वीर

बता दे की उत्तर कोरिया में अश्लील फिल्म देखने के लिए काफी कडा प्रतिबंध है। जिसमें 5 से लेकर 15 साल तक की जेल और कठिन परिश्रम करवाने की सजा भी हो सकती है। वही इस तरह की चीजें बाहर से लाने पर आजीवन कारावास से लेकर मौत की सजा भी हो सकती है। बता दे की तानाशाह किम जोंग अपने सख्त आदेश के लिए प्रसिद्ध है। देश में कोरोना की गाइडलाइन भी काफी कड़ी रखी गई है। उत्तर कोरिया का दावा है की उनके देश में कोरोना महामारी का एक भी केस नहीं है। 
भारत में यूपी में भी कडा कानुन
आपको बता दे की भारत में यूपी में भी अश्लील फिल्म देखने पर कडा कानून है। यूपी सरकार द्वारा 1090 नंबर जारी किया गया है। जो अश्लील फिल्में देखने वाले लोगों पर नजर रखती है।
Tags: 0