नहीं हो रही थी प्रेगनेंट, डॉक्टर के पास पहुंचने पर ये पता चला!!

नहीं हो रही थी प्रेगनेंट, डॉक्टर के पास पहुंचने पर ये पता चला!!

चोटिल टखने का इलाज करवाने गई तो पता चली हकीकत, ग्रस्त है इस बीमारी से

हर महिला के जीवन में माँ बनना सबसे अहम पलों में से एक है। हर लड़की इसकी चाहत रखती है कि वो शादी के बाद मां बने और सुंदर से बच्चे को जन्म दे। यकीनन ये हर महिला या लड़की के लिए बहुत खास होता है लेकिन सभी के लिए यह सफर इतना आसान नहीं होता। बहुत सी समस्याओं के कारण हर महिला माँ बनने का सुख नहीं उठा पाती। हालांकि अब तकनीकी मदद से महिलाओं के लिए मां बनना पहले की अपेक्षा ज्यादा मुश्किल नहीं रह गया है पर फिर भी कभी कभी ऐसे मामले सामने आ जाते है जिसे जानकर हर कोई हैरान रह जाता है। एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला चीन में देखने को मिला जहां एक 'महिला' शादी के बाद एक साल की कोशिश के बाद भी जब वह गर्भवती होने में नाकाम रही तो उसने डॉक्टरों से सहायता मांगी और उसके बाद डॉक्टर ने जो बताया तो कतई सामान्य नहीं था।
डॉक्टर ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा
जानकारी के अनुसार चीन की एक 25-वर्षीय शादीशुदा महिला पिंगपिंग (बदला हुआ नाम) शादी के बाद से ही मां बनने की तैयारी कर रही थी। इसके लिए एक साल तक कोशिश करने के बाद भी वह गर्भवती नहीं हो सकीं। इसी बीच अपने चोटिल टखने के एक्स-रे के लिए डॉक्टर के पास गईं महिला को डॉक्टरों ने बताया कि वह जन्म से ही एक पुरुष हैं। ये सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
पिंगपिंग के एक्स-रे से पता चला कि महिला में तो पुरुष के अंदर पाए जाने वाले वाई गुणसूत्र हैं। हालांकि डॉक्टरों का कहना हैं कि पिंगपिंग जीवनभर महिला के रूप में रह सकती है। दरअसल यह महिला एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रही है और इसी वजह से इसे कभी पीरियड नहीं हुए और वह कभी गर्भवती नहीं हो सकतीं।
असंभव सी हकीकत से हैरान है महिला
आपको बता दें कि पिंगपिंग डॉक्टरों के खुलासे के बाद से स्तब्ध हैं।  डॉक्टरों की माने तो पिंगपिग एक तरह को यौन विकार एक्स46 से पीड़ित हैं, यह ऐसी दुर्लभ समस्या है जिसमें जन्म के समय पुरुष गुणसूत्र वाले लोगों में जननांग अस्पष्ट, अविकसित या होते ही नहीं हैं। पिंगपिग एक महिला ऑर्गन के साथ जन्मी थीं, इसलिए उन्होंने कभी इस पर ध्यान नहीं दिया।
पहले ही सामने आ सकती थी सच्चाई
ऐसे में ये कहा जा रहा है कि अगर किशोरावस्था में पीरियड ना आने पर महिला पहले ही डॉक्टरों से मिलती तो शायद उसे इस सच्चाई के बारे में जानकारी हो जातीं। हालांकि खुद पिंगपिंग ने स्वीकार किया कि पीरियड ना आना उनके लिए भी चिंता का विषय था लेकिन शर्म की वजह से उन्होंने कभी इस बारे में बात नहीं की। ऐसे में चोटिल टखने का एक्स-रे करने पर ये सच्चाई सामने आई। इसके बाद जब पिंगपिंग की विस्तृत जांच की गई तब उनके पुरुष होने का पता चला।
Tags: 0