अपराध : लिव इन में रहने वाले वाले आफताब ने पहले की श्रद्धा की बेहरमी से हत्या और फिर किए शव के 35 टुकड़े, जानिए प्यार की ये खौफनाक दस्तान

अपराध : लिव इन में रहने वाले वाले आफताब ने पहले की श्रद्धा की बेहरमी से हत्या और फिर किए शव के 35 टुकड़े, जानिए प्यार की ये खौफनाक दस्तान

छः महीने पहले हुए अपराध में पुलिस के सामने आई चौंकाने वाली जानकारी, शव को काटकर फ्रीज़ में रखता और और दो-दो टुकड़े करके उन्हें फैंकता था बाहर

 आज के समय में लिव इन या लव मैरिज कोई बड़ी बात नहीं हैं। पर आज कल ऐसे मामलों में हत्या और बलत्कार जैसे संगीन जुर्म के मामले सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही मामला फिर सामने आया है जहाँ एक शख्स ने लिव इन में रहने वाली अपनी साथी की ना सिर्फ बेरहमी से मार दिया बल्कि उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए। दरसल आफताब नाम के एक शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। उसने क्रूरता की हद पार करते हुए श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए और दिल्ली में कई दिनों तक फेंकता रहा। आज दिल्ली पुलिस ने उस हैवान को गिरफ्तार कर लिया। इसका पूरा नाम आफताब अमीन पूनावाला है।

इस तरह शुरू हुई ये कहानी 


आपको बता दें कि दिल्ली के महरौली थाने की पुलिस ने करीब छह महीने पहले हुई हत्या के मामले को सुलझाते हुए आफताब को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूछताछ के दौरान बहुत से चौंकाने वाली जानकारी सामने आये हैं। हैवानियत की इस कहानी को पढ़ते समय आपको नेटफ्लिक्स की कोई क्राइम सीरीज याद आ जाए। पुलिस को पता चला कि आफताब और श्रद्धा नाम की युवती की दोस्ती मुंबई में एक कॉल सेंटर में काम के दौरान हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई। दोनों डेटिंग करने लगे और ज्यादा समय साथ बिताने लगे। 

परिवार वाले नहीं थे राजी


उनके रिलेशनशिप को परिवार वालों ने स्वीकार नहीं किया तो घरवालों को बिना बताए ये दिल्ली आ आए। कुछ समय तक तो ठीक रहा लेकिन फिर शादी को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। श्रद्धा चाहती थी आफताब शादी करे लेकिन वह राजी नहीं था। श्रद्धा के परिवार वाले सोशल मीडिया के जरिए उसकी जानकारी लेते रहते थे। लेकिन जब सोशल मीडिया पर अपडेट आना बंद हो गया, 8 नवंबर को उसके पिता विकास मदान अपनी बेटी का हालचाल जानने के लिए दिल्ली पहुंचे। जब वह फ्लैट पर आए तो वह दरवाजा बंद था। उन्होंने मेहरौली पुलिस से संपर्क किया और किडनैपिंग की शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत के आधार पर ही पुलिस ने शनिवार को पूनावाला को गिरफ्तार कर लिया। 

किसी क्राइम फिल्म जैसी है कहानी 


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आफताब ने मई में बेरहमी से श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या की और आरी से 35 टुकड़े करके अपने घर में रखे। इसके लिए आफताब एक नया बड़ा फ्रिज खरीदकर लाया। 18 दिन तक वह रात को दो बजे शरीर के टुकड़े को एक-एक कर प्लास्टिक बैग में लेकर जाता था और फेंक कर आ जाता था। करीब 2 किमी जाकर वह जंगल में शवों के टुकड़े फेंकता था जिससे जानवर उसे खा जाएं। पुलिस ने पूरी घटना बताई तो सुनने वालों के भी रोंगटे खड़े हो गए।

श्रद्धा से पहले कई लड़कियों से आफताब का रिश्ता


सूत्रों के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि श्रद्धा से पहले आफताब का कई लड़कियों से रिश्ता था। इस अपराध को करने से पहले उसने कई क्राइम मूवीज और वेब सीरिज देखी थी। इसमें अमेरिकन क्राइम ड्रामा सीरिज Dexter भी शामिल है। आफताब ने कबूल किया है कि शादी की बात को लेकर उनके बीच कई बार लड़ाई भी हुई है। इस मामले में फिलहाल आफताब पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 201 के तहत केस दर्ज किया गया है। महरौली पुलिस स्टेशन में यह केस दर्ज हुआ है।