सनसनीखेज : धनवान बनने डॉक्टर कपल ने दो महिलाओं की बली चढ़ा दी थी!

आज के समय में भी इन बातों पर विश्वास करते हैं लोग, कर्ज उतारने के लिए किया खून

आज के समय में भी लोग पुरानी दकियानूसी बातों पर भरोसा करते है ये बहुत ही आश्चर्य की बात है. इससे भी बड़े आश्चर्य की बात है कि पढ़े-लिखे और पेशेवर लोग भी ऐसी बातों पर भरोसा करते है। ऐसा ही कुछ हुआ केरल में जहाँ दो महिलाओं की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। केरल के पठानमथी जिले के अलंथुर गांव में नृशंस घटना में एक डॉक्टर दंपत्ति ने अंधविश्वास का शिकार होकर दो मासूम महिलाओं की बलि दे दी। इस मामले में पुलिस ने भगवंत सिंह और उसकी पत्नी लैला को गिरफ्तार किया है। 

कर्ज उतारने के लिए किया जघंन्य अपराध


आपको बता दें कि मामले में शुरुआती जांच में जानकारी सामने आई है कि डॉक्टर दंपत्ति कर्ज से परेशान था और उनका मानना था कि काला जादू करने से उनका कर्ज खत्म हो जाएगा।  इसी कारण डॉक्टर दंपत्ति ने दोनों महिलाओं की हत्या कर दी और शव को टुकड़ों में बांटकर अलग-अलग जगहों पर दफना दिया। ये दोनों महिलाएं जून और सितंबर में लापता हो गई थीं। पुलिस के मुताबिक, मृत महिलाओं की पहचान रोसेलिन और पद्मा के रूप में हुई है। रोसेलिन जून में जबकि पद्मा सितंबर में गायब हुई थी। दोनों के लापता होने की सूचना उनके परिवारों ने पुलिस को दी थी।

गला काटकर की हत्या


कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त नागराजू चाकिलम ने बताया कि दोनों महिलाओं की गला काटकर हत्या की गई थी। इसके बाद फिर दंपती ने उनके शरीर के टुकड़े कर शव के टुकड़ों को अलग-अलग जगहों पर दफना दिया। पुलिस ने कहा कि मामले में एक अन्य आरोपी रशीद उर्फ मोहम्मद शफी भी शामिल है जिसने आरोपी दंपती की मदद की। पुलिस के मुताबिक, तीसरा आरोपी दोनों महिलाओं को लेकर दंपती के पास पहुंचा था।