पति के साथ बीच पर सालगिरह मनाने गई पत्नी के गुम होने की आशंका पर लाखों खर्च डाले, फिर पता चला वो तो प्रेमी संग मजे कर रही!

पति के साथ बीच पर सालगिरह मनाने गई पत्नी के गुम होने की आशंका पर लाखों खर्च डाले, फिर पता चला वो तो प्रेमी संग मजे कर रही!

कुछ दिनों बाद पत्नी ने ही पति को फोन कर दी जानकारी

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक विवादास्पद मामला सामने आया है। हुआ ऐसा कि जब पति-पत्नी अपनी शादी की सालगिरह मना रहे थे, तो पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई। पति ने पत्नी की तलाश में लाखों रूपये खर्च किए, लेकिन कई दिनों तक वह नहीं मिली।
आपको बता दें कि यह जोड़ा विशाखापत्तनम के आरके बीच पर अपनी शादी की सालगिरह मना रहा था। ये कपल बीच के अलग-अलग लोकेशंस पर फोटो खींच रहा था। सब कुछ ठीक चल रहा था कि अचानक पत्नी पति पर ध्यान देकर कहीं गायब हो गई। पति ने चारों तरफ चेक किया। कहीं से भी अपनी पत्नी के बारे में जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज करायी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने पुरे इलाके की तलाशी ली। तीन-चार दिन बीत जाने के बाद यह निष्कर्ष निकला कि युवक की पत्नी डूब गई होगी। इसके लिए पुलिस ने भी हेलीकॉप्टर से समुद्र के ऊपर शव की जांच की। गोताखोरों को समुद्र में छोड़ा गया। लेकिन तलाशी में कोई परिणाम नहीं मिला। इसमें भी लाखों रुपए खर्च हुए।
कुछ दिनों बाद पत्नी ने पति को फोन कर जानकारी दी कि वह अपने प्रेमी के साथ नेल्लोर में रह रही है और दोनों ने शादी कर ली है। पत्नी ने स्वीकार किया कि उसी समुद्र तट से वह अपने प्रेमी के साथ भाग कर नेल्लोर आ गई थी। इस मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इसकी चर्चा की। लोगों ने यह स्पष्ट नहीं करने के लिए उनकी आलोचना की कि पुलिस प्रशासन ने इतनी मेहनत की थी और उन्हें खोजने के लिए बहुत पैसा खर्च किया था। आंध्र प्रदेश में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।