पंजाब के सीएम भगवंत मान ने रचाई शादी, तस्वीर हुई वायरल

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने रचाई शादी, तस्वीर हुई वायरल

पंजाब के लोकप्रिय मुख्यमंत्री और आप नेता भगवंत मान ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में एक निजी कार्यक्रम में डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शादी रचाई। बता दें कि सीएम मान की यह दूसरी शादी है। बेहद नजदीकी मेहमानों की उपस्थिति में हुई इस शादी की तस्वीरें मीडिया में आ गई हैं और लोग बड़े चाव से दुल्हा-दुल्हन को निहार रहे हैं। आप संयोजक और‌ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी समारोह में उपस्थित रहे और उन्होंने नवदंपत्ति को शुभकामनाएं दीं। 
बता दें कि डॉ गुरप्रीत कौर को सीएम भगवंत मान की मां और बहन ने चुना है। भगवंत मान की बहन मनप्रीत कौर डॉक्टर गुरप्रीत कौर को पहले से जानती हैं। वह उनके घर आती-जाती रहती थी। दोनों महिलाएं साथ में शॉपिंग किया करती थीं। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, मान अपनी बहन और मां हरपाल कौर के कहने पर शादी के लिए राजी हो गये। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मान गुरप्रीत कौन को पहले से जानते थे।
भगवंत मान की दुल्हन बनने वाली गुरप्रीत कौर हिसार की रहने वाली बताई जा रही हैं। दोनों परिवार एक-दूसरे को कई सालों से जानते हैं। कौर भी मूल रूप से पंजाब की रहने वाली हैं। वह धर्म से सिख हैं।

Related Posts