असम : बाढ़ के बीच सड़कों पर मछली पकड़ते दिखाई दे रहे लोग

असम : बाढ़ के बीच सड़कों पर मछली पकड़ते दिखाई दे रहे लोग

असम में आये भीषण बाढ़ से अब तक 54 लोगों की हुई मौत

असम वर्तमान में भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है और इसमें अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां नेशनल हाईवे पर पानी भर गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग में पानी भर जाने के कारण उसमें मछलियां तैरती नजर आ रही है। जिससे लोगों ने बाढ़ के पानी में जाल डालकर मछली पकड़ना शुरू कर दिया। वहीं कई युवक बीच सड़क पर जाल बिछाए खड़े नजर आए।

आपको बता दें कि असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा है कि असम में बाढ़ से नौ और लोगों की मौत हुई है। मरने वालों की संख्या 54 हो गई है। असम के होजई, नलबाडी, बजली, धुबरी, कामरूप, कोकराझार और सोनितपुर जिलों में मौत की सूची मिली है। राज्य में इस साल अब तक बाढ़ और भूस्खलन से 54 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही असम में बाढ़ से 28 जिलों के 18.94 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य के आंकड़ों के मुताबिक, 96 मंडलियों के 2930 गांव इस समय पानी में डूबे हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बाढ़ प्रभावित जिले में 43338.39 हेक्टेयर फसल डूब गई है। राज्य के कई हिस्सों में बेकी, मानस, पगलाडिया, पुथिमारी, जिया भराली, कोपिली में ब्रह्मपुत्र ना दी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक असम के कामरूप जिले में बाढ़ की स्थिति अभी भी खराब है। बाढ़ का पानी नए क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है। जिससे 70,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। लगातार हो रही बारिश से जिले की बोरोलिया नदी समेत अन्य प्रमुख नदियां उफान पर हैं। चौमुखा बांध के बोरोलिया नदी में गुरुवार को पानी भर गया और हाजो क्षेत्र के कई गांव जलमग्न हो गए।

Tags: Flood Aasam