मध्य प्रदेश : काम पर जा रही डोमिनोस गर्ल को लेडी गैंग की चार लड़कियों ने जमकर पिटा, घटना का वीडियो हुआ वायरल

मध्य प्रदेश : काम पर जा रही डोमिनोस गर्ल को लेडी गैंग की चार लड़कियों ने जमकर पिटा, घटना का वीडियो हुआ वायरल

घटना का वीडियो सामने आने के बाद जाँच में जुटी पुलिस,लोगों ने की गिरफ्तारी की मांग

सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के इंदौर से चार लड़कियों का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको आमिर खान का दंगल फिल्म का डायलॉग याद आ जायेगा। इस वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा है कि इंदौर में लेडी गैंग का आतंक बढ़ा गया है। द्वारकापुरी इलाके में सड़क पर जा रही एक लड़की लेडी गैंग का शिकार हुई। सड़क पर जाते समय लेडी गैंग की चार लड़कियों ने डोमिनोज कंपनी में डिलिवरी गर्ल को पहले अपने पास बुलाया।
आपको बता दें कि इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चार लड़कियां डोमिनोज़ गर्ल को थप्पड़ मार रही और पीछे से डंडे से वार कर रही हैं। मार खा रही लड़की बचाने के लिए भाग रही है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सोशल मीडिया पर इन चारों लड़कियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। घटना पिछले हफ्ते शनिवार की है। वीडियो में दो लड़कियों ने पीड़िता के हाथ पकड़े हुए हैं, वहीं एक लड़की पीछे से पीड़िता के सिर और पीठ पर लगातार डंडे मार रही है। इसके बाद चारों लड़कियां पीड़िता को घेर कर लगातार थप्पड़ मारती हैं, जिसके बाद पीड़िता नीचे गिर जाती है। इसके बाद में भी इन लड़कियों की हैवानियत नहीं रुकती। एक लड़की फिर से डंडा उठाती है और नीचे पड़ी पीड़िता को मारने लगती है।
जानकारी के अनुसार इस घटना के वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने चारों आरोपी लड़कियों के खिलाफ केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दिया है। घटना के बाद से चारों लड़कियां फरार हैं और पुलिस इनकी तलाश में जुट गई है। सबसे ज्यादा हैरानी की बड़ी बात यह है कि इस पूरी घटना के समय वहां मौजूद भीड़ तामाशबीन बनी रही। कोई भी पीड़िता की मदद के लिए आगे नहीं आया। पीड़िता का कहना है कि चार लड़कियों में से एक ने उसे बात करने के लिए अपने पास बुलाया था। जब वह वहां गई तो उसपर एक साथ हमला कर दिया।