दिल्ली : डेटिंग ऐप पर मिले युवक ने महिला के साथ होटल में किया दुष्कर्म

दिल्ली : डेटिंग ऐप पर मिले युवक ने महिला के साथ होटल में किया दुष्कर्म

आरोपी हैदराबाद के रहने वाला है और फिलहाल फरार है

देश मे रेप कैपिटल बन चुकी दिल्ली में एक और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। दिल्ली के द्वारका में एक महिला ने एक शख्स पर होटल में उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
जानकारी के अनुसार महिला डेटिंग ऐप के जरिए आरोपी से मिली थी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक 3 जून को द्वारका के एक फाइव स्टार होटल में एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। एक डेटिंग एप के जरिए पीड़िता के संपर्क में आया आरोपी हैदराबाद का रहने वाला है और फिलहाल फरार है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी हैदराबाद का रहने वाला है।  पीड़िता का परिचय डेटिंग एप के जरिए महिला से हुआ।  फिर लड़के ने लड़की को एक 5 सितारा होटल में मिलने के लिए बुलाया। बाद में महिला के साथ होटल के एक कमरे में दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tags: