यूपी : फैक्ट्री का बॉयलर फटा, प्लास्टिक फैक्ट्री में 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत

यूपी : फैक्ट्री का बॉयलर फटा,  प्लास्टिक फैक्ट्री में 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत

20 गंभीर रूप से घायल, पिघला हुआ प्लास्टिक लोगों के शरीर से चिपक गया

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से भीषण आग लग गई है। हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। 6 शव निकाले जा चुके हैं। घटना में बीस लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। धमाका इतना भीषण था कि आसपास के लोग सहम गए। पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत कार्य चल रहा है।
घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। साथ ही इन लोगों की मौत जलने और दम घुटने से हुई है। कुछ लोग अभी भी फैक्ट्री के अंदर फंसे हुए हैं। 
फैक्ट्री में प्लास्टिक पिघलाने का काम होता था। प्लास्टिक पिघलने के दौरान बॉयलर फट गया, जिससे फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने के बाद प्लास्टिक पिघल गया और मजदूरों के शरीर से चिपक गया, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉयलर ब्लास्ट के वक्त पास की एक फैक्ट्री की छत उड़ गई थी और दूर तक विस्फोट की आवाज सुनाईदी। घटना हापुड़ थाना धौला इलाके की है। 
सीएम योगी ने जताया दुख
हापुड़ में हुए हादसे में मारे गए श्रमिकों के प्रति सीएम योगी आदित्यनाथ ने संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हादसे में घायलों का तत्काल इलाज किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर जांच करने के निर्देश दिए हैं। 
Tags: 0