दिल्ली : अगर आप भी ऑनलाइन नौकरी खोज रहे हैं तो हो जाएँ सावधान, पहले जान लीजिये इस महिला के साथ क्या हुआ

दिल्ली : अगर आप भी ऑनलाइन नौकरी खोज रहे हैं तो हो जाएँ सावधान, पहले जान लीजिये इस महिला के साथ क्या हुआ

गूगल पर नौकरी खोजने के बाद इंटरव्यू देने पहुंची महीले के साथ हुआ दुष्कर्म

आज का समय तकनीक का हो गया है। लोग हर काम में तकनीक, टेक्नोलॉजी, इंटरनेट और मोबाइल के सहारे हो चुके हैं। यही हाल नौकरी को लेकर भी हैं। अपने लिए नौकरी खोजने वाले लोग अक्सर गूगल पर जाकर अपने हिसाब से नौकरी खोजते हैं। अधिकांश मामले में लोगों को उनके हिसाब से ही परिणाम मिलता है पर अब एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें गूगल पर खोजने के बाद जॉब के लिए इंटरव्यू देने पहुंची महिला के साथ दुष्कर्म करने की खबर सामने आई है। ये घटना राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके की है।
मिली जानकारी के अनुसार लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रही युवती गूगल पर अपने लिए नौकरी खोज रही थी। इसी दौरान उसे इंटरनेट के माध्यम से जानकारी मिली कि सीआर पार्क इलाके के एक फर्नीचर शोरूम में वेकेंसी है। इसके बाद बतौर महिला फर्नीचर शोरूम के मालिक से ऑनलाइन ही बातचीत हुई। जिसके बाद युवती को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। इंटरव्यू देने पहुंची युवती के साथ शोरूम संचालक ने छेड़खानी शुरू कर दी और जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
गौरतलब है कि ऐसी जानकारी सामने आई है कि इस मामले का आरोपी किसी राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ हैं। वहीं, पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच कराने के बाद दुष्कर्म और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में अपने बहन के साथ रहती है।
Tags: