झारखंड : एंटी करप्शन ब्यूरो ने वन विभाग के एक अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा, छापेमारी में घर से मिला लाखों कैश

झारखंड : एंटी करप्शन ब्यूरो ने वन विभाग के एक अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा, छापेमारी में घर से मिला लाखों कैश

झारखंड में रिश्वतखोरी बेकाबू, कुछ दिन पहले ही आईएस पूजा के घर से मिले से १९ करोड़

इन दिनों देश में एक के बाद एक रिश्वतखोरों की पोल खुल रही हैं। पहले कानपूर में एक इत्र वाले व्यापारी और फिर अधिकारी पूजा और उनके अभिषेक की घटना में करोड़ों रूपये जब्त करने की बात को लोग अच्छे से भूले भी नहीं कि अब एक बार फिर ऐसा मामला सामना आ गया। इस बार झारखंड में एंटी करप्शन ब्यूरो ने वन विभाग के एक अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। इसके बाद अधिकारी के घर हुई छापेमारी के दौरान इतनी बड़ी मात्रा में नगद बरामद हुआ कि लोग हैरान रह गए।
आपको बता दें कि वन विभाग के एक अधिकारी के सरकारी आवास से ACB की टीम ने 99 लाख रुपये से अधिक कैश बरामद किया। छापेमारी के दौरान बरामद किए गए नगदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे 100-200-500 के नोटों का अंबार लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इन तस्वीरों पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
घटना के बारे में बताएं तो शिकायत मिलने पर एसीबी ने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर प्रखंड में रेंजर विजय कुमार और उसके कंप्यूटर ऑपरेटर मनीष पोद्दार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद ACB ने जब रेंजर के सरकारी आवास की तलाशी ली तो वहां से करीब एक करोड़ रुपये कैश बरामद हुए। इतनी बड़ी मात्रा में कैश मिलने के बाद एसीबी ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि रेंजर और कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार कर जमशेदपुर ले जाया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।
गौरतलब है कि झारखंड की ही आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के पास से 19 करोड़ रुपये से अधिक नकद जब्त  करने और आईएस पूजा सिंघल को गिरफ्तार करने के बाद  झारखंड से ही एक रेंजर के घर से 99 लाख रुपये कैश बरामद हुआ है, जिसके चलते चर्चा का बाजार गर्म है।
Tags: Jharkhand

Related Posts