उत्तर प्रदेश : सड़क दुर्घटना में कटा मंगेतर का पैर, इसके बाद दुल्हन ने जो किया वो किसी मिसाल से कम नहीं

उत्तर प्रदेश : सड़क दुर्घटना में कटा मंगेतर का पैर, इसके बाद दुल्हन ने जो किया वो किसी मिसाल से कम नहीं

रील लाइफ में लड़के ने साथ दिया वहीं रियल लाइफ में लड़की ने साथ दिया। युवती ने साथ देकर रील लाइफ को रियल लाइफ में पेशकर मिसाल दे दी

आपने शाहिद कपूर और अमृता राव की फिल्म विवाह देखी होगी जिसमें एक दुर्घटना में अमृता का शरीर जल जाता है, इसके बाद भी शाहिद ने उनसे शादी की। उत्तर प्रदेश के जिले हरदोई से एक ऐसी ही कहानी सामने आयी है जिसे सुनकर हर कोई सराहना कर रहा है। जो काम रील लाइफ में लड़के ने किया था वहीं रियल लाइफ में लड़की ने किया। दरअसल हरदोई में युवती ने अपने मंगेतर के सड़क दुर्घटना में पैर गंवा देने के बाद भी युवती ने अस्पताल में साथ रहकर उसकी देखभाल की। इतना ही नहीं लड़के के ठीक होने के बाद सात फेरे लेकर उसकी अर्धांगिनी बन गई। यह शादी जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी एक अनुसार यह मामला हरदोई के हन्नपसिगवां का है, जहां पर रहने वाले कलेक्टर के बेटे आदित्य का विवाह खीरी जिले के जमूका गांव निवासिनी सरोजिनी के साथ तय हुआ था। आदित्य की सगाई भी हो चुकी थी। लेकिन एक अप्रैल की देर रात आदित्य एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। आदित्य को इलाज के लिए लखनऊ लाया गया। लखनऊ में आदित्य के पैर की प्लास्टिक सर्जरी की गई, मगर वह कामयाब न रही। इसके बाद दोबारा आदित्य के पैर का ऑपरेशन किया गया और आदित्य को अपना पैर गंवाना पड़ा।
इतना होने पर भी आदित्य की मंगेतर सरोजिनी ने आदित्य का साथ नहीं छोड़ा। हमेशा उसके साथ रहकर उसकी देखभाल की। सरोजिनी के घर वाले बेटी की शादी किसी अपाहिज के साथ नहीं कराना चाहते थे। सरोजनी के घरवाले भी आदित्य के साथ हुए हादसे के बाद शादी को लेकर ढीले पड़ गए। परिजनों ने सरोजिनी को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन उसने अपने परिवार और रिश्तेदारों के सामने अपने मंगेतर आदित्य के साथ ही शादी करने का फैसला सुना दिया। युवती की चाह के आगे उसकी नियत तिथि यानी 12 मई को सात फेरे लिए। दोनों की शादी हो गई अब सरोजिनी आदित्य पति-पत्नी बन गए और दोनों ही परिवार के साथ बेहद खुश है। सरोजिनी कक्षा आठ पास है। उसके पिता रामशंकर खेती करते हैं, वहीं उसकी मां की मौत हो चुकी है। पिता, दादी, बाबा ने उसका पालन पोषण किया है।