नदी में नहा रहे युवकों पर हमला, 5 डूबे

नदी में नहा रहे युवकों पर हमला, 5 डूबे

नदी में नहा रहे युवकों पर करीब 30 युवकों ने ईंटों, पत्थरों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया

हरियाणा के यमुनानगर से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यमुना नदी में नहाने गए 10 युवकों पर गिरोह के अन्य सदस्यों ने हमला कर दिया। नदी में नहा रहे युवकों पर करीब 30 युवकों ने ईंटों, पत्थरों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। ईंट-पत्थर व तेजधार हथियार से किये गए हमले से बचने के लिए नहा रहे युवक अपनी जान बचाने के लिए यमुना के गहरे पानी में उतरते गए। जब तक युवक पानी में नजर आते रहे दूसरे गुट के लोग ऊपर से पत्थरबाजी करते रहे। इस दौरान पाँच युवक नदी में डूब गये और बाकी 5 युवकों ने किसी तरह छिपकर जान बचाई।
हमलावरों ने यमुना में डूब रहे एक युवक की कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों का काफिला मौके पर पहुंच गया। घंटों की मशक्कत के बाद लापता युवक का कोई पता नहीं चला।
इन युवकों के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार उनका 2 साल पहले दूसरे गुट के लोगों से झगड़ा हो गया था। यह मामला अभी भी अदालत में लंबित है और 2 दिन बाद अदालत में सुनवाई होनी थी। आक्रोश में आकर हमला किया गया।
लापता पांच युवकों की उम्र 19 से 21 साल के बीच पाई गई। पुलिस ने युवक के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tags: Haryana

Related Posts