जानिए साले साहब के दोस्तों ने बहनोई को उबलते तेल की कढ़ाई में क्यों फेंक दिया!?

जानिए साले साहब के दोस्तों ने बहनोई को उबलते तेल की कढ़ाई में क्यों फेंक दिया!?

बिहार के बांका जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई

हर परिवार में कुछ संबंध ऐसे है जिनके बीच हंसी मजाक चलता रहता है। भाभी-देवर, जीजा-साली/साला इन्ही में से एक है।जीजा और सालियों को बीच के संबंध को लेकर तो ऐसे ही बहुत मजाक मस्ती चलती है लेकिन कभी-कभी यह मजाक इस हद तक पहुंच जाता है कि कोई एक पक्ष आपत्ति जताता है और फिर लड़ाई बढ़ जाती है। तो कभी ऐसा विवाद थाने तक पहुंच जाता है। ऐसा ही एक वाकया तब सामने आया है बिहार में अपने साले की शादी में पहुंचे जीजा को बहुत बुरे अनुभव से गुजरना पड़ा। अपने ससुराल में जीजा को युवकों के साथ मस्ती करना भारी पड़ गया। तीखी नोकझोंक के बाद दो युवकों ने जीजा को गर्म तेल की कड़ाही में फेंक दिया।
जानकारी के अनुसार बिहार के बांका जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शादी में शामिल होने पहुंचे एक व्यक्ति को कुछ युवकों ने आपस में विवाद के बाद उठा लिया और उबलते तेल की कड़ाही में फेंक दिया। इससे इस व्यक्ति के चेहरे को छोड़कर उनके पूरे शरीर की हालत खराब हो गई है। शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार पप्पू यादव 27 अप्रैल को बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर से अपने बहनोई संतोष यादव की शादी में शामिल होने महादेववरन पहुंचा था।
शादी में विकास यादव और शिवा यादव ने संतोष यादव के साथ जमकर मस्ती की। इसी बीच दोनों का संतोष यादव से विवाद हो गया। इस विवाद के बाद विकास और शिवा ने पप्पू को उठाकर गर्म तेल की कड़ाही में डाल दिया। बताया जाता है कि पप्पू यादव की बारात नकलने के दिन वह अपने घर के सामने चौक पर सो रहा था। इसी दौरान दोनियार गांव के विकास यादव समेत अन्य युवकों ने कड़ाही में गर्म तेल में फेंक दिया। इस घटना में पप्पू यादव की पीठ जल गई है।
यह भी कहा जा रहा है कि पप्पू यादव का साला शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस घटना के लिए पंचायत का गठन भी किया गया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। पप्पू यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है। स्थानीय पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए कटोरिया के रेफरल अस्पताल भेज दिया है। कटोरिया पुलिस ने लिखित शिकायत के बाद गिरफ्तारी शुरू कर दी है। घटना से घबराए युवक ने कहीं गुप्त स्थान पर इलाज कराया और फिर मंगलवार को कटोरिया पुलिस पहुंचकर दोनों युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
Tags: Bihar