मृत पति के जमे हुए भ्रूण से महिला ने 11 महीने बाद दिया बच्चे को जन्म, जानिए पूरा मामला

मृत पति के जमे हुए भ्रूण से महिला ने 11 महीने बाद दिया बच्चे को जन्म, जानिए पूरा मामला

भारत के दक्षिण में आए राज्य तेलंगाना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। तेलंगाना के मंचेरियल में रहने वाली एक महिला ने अपने पति की मौत के 11 महीने के बाद उसके बच्चे को जन्म दिया। जी हाँ पति की मौत के 11 महीने के बाद उसी के बच्चे को इस महिला ने जन्म दिया है। अब आप कहेंगे की यह कैसे संभव है। तो बता दे कि महिला ने इसके लिए IVF तकनीक का सहारा लिया था। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान महिला के पति की मौत हो गई थी। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, महिला माँ नहीं बन पा रही थी। जिसके चलते दोनों ने आईवीएफ़ के जरिये बालक पैदा करने का विचार किया। इसके लिए महिला के पति ने अपना स्पर्म और पत्नी ने अपने अंडे एकत्र कर प्रक्रिया शुरू कर दी थी। तकरीबन पाँच दिनों के बाद भ्रूण तैयार किया गया। हालांकि इसी बीच पति और पत्नी दोनों कोरोना संक्रमित हो गए थे। कोरोना संक्रमित होने के बाद महिला तो ठीक हो गई, पर पति की इस दौरान मौत हो गई। 
पति के निधन के बाद भ्रूण प्रस्थापित करने के लिए महिला आईवीएफ़ सेंटर गई। पर वहाँ उसे मना कर दिया गया। आईवीएफ़ सेंटर का कहना था कि इस प्रोसेस को करने के लिए पति और पत्नी दोनों की अनुमति जरूरी है। पर पति के ना होने से यह प्रोसेस आगे नहीं बढ़ सकती थी। डॉक्टरों के इस तर्क के आगे महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने भी मात्र एक सप्ताह में ही फैसला सुनाते हुये महिला के पक्ष में अपना निर्णय सुनाया। जिसके चलते दोबारा आईवीएफ़ प्रोसेस शुरू की गई और महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। 
पूरे घटनाक्रम में महिला को उसके ससुराल वालों ने भी काफी साथ दिया। महिला के साथ कोर्ट से लेकर अस्पताल के सभी कार्यों में ससुराल वालों ने महिला को काफी सपोर्ट किया। सारे घटनाक्रम के बाद 22 मार्च को महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया था।
Tags: Telangana