जानें कहां 100 फीट गहरी खाई में गिरी बस

जानें कहां 100 फीट गहरी खाई में गिरी बस

चालक की एक गलती ने ले ली लोगों की जान

बीती रात आंध्र प्रदेश के चित्तूर में एक भीषण बस दुर्घटना हुई है। इस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 45 लोग घायल हो गए। ड्राइवर की लापरवाही से तिरुपति से 25 किलोमीटर दूर बकरापेटा में बस के चट्टान से 100 फीट गहरी खाई में गिर जाने से यह भीषण हादसा हुआ। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तिरुपति के एसपी ने इसकी जानकारी दी। मृतकों में कई बच्चे एवं महिलाएं भी हैं।
जानकारी के अनुसार बस में शादी से पहले सगाई की रस्म के लिए 50 से अधिक लोग सवार थे और सभी तिरुपति जा रहे थे। रास्ते में बस ड्राइवर ने एक मोड़ को पार करते समय नियंत्रण खो दिया जिसके बाद बस नीचे खाई में गिर गई। पुलिस, बचाव दल और दमकल विभाग के कर्मियों ने बचाव अभियान शुरू किया। हालांकि, अंधेरे से ऑपरेशन में बाधा आई क्योंकि घाटी बहुत गहरी है। ऑपरेशन सुबह भी जारी है। बचे लोगों को रस्सियों की मदद से बचाया गया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

Related Posts