पब्जी खेलने वाले युवक के प्यार में पड़ गई यह विवाहिता, यूपी से बिहार पहुंच गई मिलने!

पब्जी खेलने वाले युवक के प्यार में पड़ गई यह विवाहिता, यूपी से बिहार पहुंच गई मिलने!

देश की एक बड़ी आबादी के लिए टाइमपास का जरिया बन चुके ऑनलाइन गेम की वजह से लगातार कई तरह के साइड इफेक्ट का सामना करना पड़ रहा है। जिसके जरिए कभी कोई ऑनलाइन फ्रॉड में फंस जाता है तो कभी प्यार में पड़ जाता है और फ्रॉड का शिकार हो जाता है।
इसका ताजा मामला उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से सामने आया है। जिले के श्यामदेरवा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहित महिला को एक पबजी खिलाड़ी से प्यार हो गया और वह उससे मिलने उत्तर प्रदेश से बिहार के लिए उड़ान भरकर उड़ चली थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उसके पति को सौंप दिया है।
पुलिस के मुताबिक मामला महराजगंज के बधरा बरईपार का है। यहां रहने वाली एक महिला अपने खाली समय में अक्सर पबजी गेम खेलती थी। इसी बीच उन्हें बिहार के मुजफ्फरपुर में रहने वाले एक पबजी प्लेयर से प्यार हो गया। महिला तीन मार्च की रात अपने घर से लापता हो गई थी। पति श्यामदेरवा ने थाने पहुंचकर गायब होने की शिकायत दर्ज कराई। एसएचओ आनंद गुप्ता के मुताबिक, महिला के लापता होने के बाद पति ने चार मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
महिला के लापता होने का मामला दर्ज होते ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। जांच में पता चला कि महिला को पबजी खेलने की आदत थी। इसी बीच वह बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले एक लड़के से बात करने लगी। दोनों के बीच बात प्यार में बदल गई और महिला लड़के से मिलने घर से भाग निकली। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने उसे ढूंढना शुरू किया और उसे ढूंढकर उसे परिवार को सौंप दिया।
Tags: PUBG

Related Posts