जब 10 साल के मासूम ने अपने रिश्तेदार को फोन कर कहा, 'माँ के शरीर से बदबू आ रही है!"

जब 10 साल के मासूम ने अपने रिश्तेदार को फोन कर कहा, 'माँ के शरीर से बदबू आ रही है!

तिरुपति से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें एक 10 साल का बच्चा पिछले चार दिनों से अपनी मरी हुई माँ के साथ रह रह था। हलकांकी बालक को इस बात की समझ नहीं थी। जब चार दिनों के बाद महिला के शरीर से बदबू आनी शुरू हो गई तो बालक ने अपने अन्य एक रिश्तेदार से फोन कर के इसकी जानकारी दी। जब लड़के ने अपने रिश्तेदार को फोन कर अपनी माँ के शरीर से दुर्गंध आने की सूचना दी तो पूरे इलाके में हड़कंप मचा गया। जिसके बाद पुलिस तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्ट्मॉर्टेम के लिए भेज दिया। 
महिला के निजी कॉलेज में शिक्षिका के तौर पर काम करने वाली महिला का नाम राज्यलक्ष्मी(41 वर्ष) था। पिछले दो सालों से वह अपने पति के साथ अनबन के चलते अपने बेटे श्याम किशोर के साथ रह रही थी, जो की पाँचवी कक्षा में पढ़ रहा था। महिला ने कर्नाटक से पीएचडी पूर्ण की थी और 9 मार्च को डिग्री प्रापट करने के लिए बेलागवी जाने वाली थी। इस बारे में उसने चितुर में रहने वाले अपने भाई दुर्गा प्रसाद को सूचित किया था। इसी दौरान 9 मार्च को वह बिस्तर से गिर गई और सिर में चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई थी। हालांकि उसके पुत्र को लगा कि उसकी माँ सो रही है।
तीन दिनों तक लड़के ने घर में रखा नाश्ता खाया और नियमित स्कूल से जाता रहा। जब पड़ोसियों ने उसकी माँ के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह आराम कर रही है। हालांकि जब चौथे दिन महिला के शरीर से बदबू आने लगी तो उसने अपने माँ को फोन कर उसकी जानकारी दी। लड़के ने उसे बताया कि उसकी माँ चार दिन से सो रही थी। जब उसका माँ दुर्गाप्रसाद घर पहुंचे तो अपनी बहन को मृत देखकर चौंक गए। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर मृतदेह को पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की मौत प्राकृतिक तरीके से हुई थी।
Tags: Murder

Related Posts