100 साल का दुल्हा और 90 वर्ष की दुल्हन!

मुर्शिदाबाद के विश्वनाथ सरकार ने अपने नाती-पोतों की हाजिरी में यूं शादी का जश्न मनाया

हर कोई व्यक्ति अपनी शादी के लिए काफी उत्सुक रहता है। जवानी में पैर रखते ही हर युवक और युवती अपने शादी के सपने बुनने में व्यस्त हो जाते है। उचित समय आने पर उनकी शादी हो भी जाती है। ऐसे में आज हम आपको जवान लोगों की शादी से कुछ हटकर बताने जा रहे हैं। दरअसल पश्चिमबंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक युगल की शादी लोगों के चर्चा का केंद्र बनी हुई है। क्योंकि इसमें दूल्हा 100 साल का जबकि दुल्हन 90 साल की है। 100 साल के इस दूल्हे की बारात में उसके बेटे-बेटियाँ और पोते-पोतियाँ शामिल हुये थे। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, मुर्शिदाबाद के जियागंज स्थित बेनियापुकुर गाँव में रहने वाले सौ साल के विश्वनाथ सरकार की 100 साल की उम्र में भव्य शादी हुई है। दरअसल उनके 100वें जन्मदिन पर उनकी संतान तथा उनके पोते-पोतियाँ कुछ अनिओखा करना चाहते थे। जिसके चलते उन्होंने अपने दादा और 90 वर्षीय दादी की फिर से शादी करवाने का निर्णय किया। इस शादी में खुद विश्वनाथ सरकार की 6 संताने और उनके 23 पोते-पोतियों के अलावा उनके परपोते और परपोतियाँ भी शामिल हुई थी। 
शादी के लिए सबसे पहले पोतों ने दादी को उनके पीहर में भेज दिया। जिसके बाद सभी बारात लेकर उनके यहाँ पहुंचे। जहां बुधवार को उनकी वरमाला की रस्म पूर्ण की गई। जिसके बाद वह अपनी पत्नी को घोडा गाड़ी में बैठा कर ले गए। बता दें कि 100 वर्षीय विश्वनाथ सरकार की शादी 1953 में सुरोधवाणी से हुई थी। पूरे जिले में 100 साल में हुई यह शादी लोगों के चर्चा का कारण बनी हुई है। 
Tags: Kolkata