आम आदमी पार्टी ने मान को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया था
पंजाब में आम आदमी पार्टी में विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत हासिल की है। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में सांसद भगवंत मान को अपना मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया था। माननीय दूरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और के यहां 58 हजार से अधिक मतों से विजई हुए हैं। जीत के बाद भगवंत मान ने संगरूर जिले में अधिकारियों से अपनी जीत का प्रमाण पत्र हासिल किया।
भगवंत मान ने अपने कार्यकर्ताओं को इस जीत के मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि मैं मुख्यमंत्री पद की शपथ भगत सिंह के गांव खटकरकलां मैं लूंगा। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि बड़े बादल हार गए, सुखबीर बादल जलालाबाद से हार गए। कैप्टन साहब पटियाला से हार गए। सिद्धू और मजीठिया दोनों हार रहे हैं। चन्नी साब दोनों सीटों पर हार गए हैं।पंजाब के अगले मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल
माननीय कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि हमें मिलकर पंजाब चलाना है। पहले पंजाब बड़े बड़े दरवाजे वाले घरों से चलता था परंतु आज के बाद पंजाब गांवों से चलेगा वादों से चलेगा शहरों से चलेगा। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियों के नेताओं ने अरविंद केजरीवाल और मुझ पर निजी टिप्पणी की थी। गलत शब्दों का इस्तेमाल किया था। उनकी शब्दावली उन्हें मुबारक हो। उन्हें माफ कर दीजिए लेकिन आगे से सबको पंजाब के पौने तीन करोड़ पंजाबियों की इज्जत करनी पड़ेगी।