उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव : चुनौतियों के बीच वैतरणी पार कर गये महाराज जी!

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव : चुनौतियों के बीच वैतरणी पार कर गये महाराज जी!

स्पष्ट बहुमत की ओर भाजपा, सपा की साईकल हुई पंक्चर

आज भारत के पाँच राज्यों में हुये विधानसभा चुनाव की मतगणना हो रही है। जिसमें देश के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण राज्य उत्तरप्रदेश में फिर एक बार कमल खिलता दिखाई दे रहा है। कोरोना के दौरान की अव्यवस्था और बेरोजगारी जैसे कई प्रश्नोके बीच भी भाजपा को स्पष्ट सीट मिल रही है और एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार ही बनने वाली यह लगभग तय हो ही चुका है। 
भाजपा के सामने कई सवाल थे, हालांकि इन सबके बावजूद सभी ने भाजपा पर फिर एक बार भरोसा किया है। ऐसे में भाजपा के विजय के लिए उनके द्वारा किए गए कुछ प्रमुख काम काफी फायदेकारक रहे है। जिसमें सबसे अधिक महत्वपूर्ण सुयोग्य कानून व्यवस्था है। योगी राज में कानून और व्यवस्था का सुधरना भाजपा को काफी राज आया है। खास तौर पर महिलाएं इस चीज से काफी खुश है। जिसके चलते महिलाओं के काफी वोट भाजपा को मिले है। 
महिलाओं की योगी सरकार से खुशी का कारण कानून-व्यवस्था होने के साथ-साथ महिलाओं के लिए बनी विभिन्न योजना भी रही है। जिसमें गेस योजना, बिजली योजना तथा महिला सुरक्षा के लिए भाजपा द्वारा किए गए कार्य के कारण महिलाओं ने भाजपा के अल्वा अन्य किसी को वोट देना बिलकुल गंवारा नहीं समझा है।
इसके अलावा कोरोना काल के दौरान भाजपा द्वारा तकरीबन पिछले तीन साल से गरीबों को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। भाजपा के चुनाव प्रचार में भी इस बात का उल्लेख किया गया था। इसके अलावा किसानों को सरकार द्वारा हर साल 6000 रुपये मिलते है, जो सीधा उनके बैंक अकाउंट में जा रही है। लोगों के अंदर इस चीज की असर भी दिखाई दे रही है। इसके लिए गरीबों के लिए मकान और टॉयलेट की योजना भी मतदारों को आकर्षित कर रही है। 
इसके अलावा माना जा रहा है कि बहुजन समाजवादी पार्टी के दलित वॉटर भी इस बार भाजपा की और शिफ्ट हो गए थे। समाजवादी पार्टी इन वोटर्स को अपनी और खींच नहीं पाई थी।