इस शहर में जाओगे तो सिर चकरा जाएगा कि किस 'बेवकूफ होटल' में खाना खाने जाएं!

इस शहर में जाओगे तो सिर चकरा जाएगा कि किस 'बेवकूफ होटल' में खाना खाने जाएं!

झारखंड राज्य के गिरिडीह जिला में ‘बेवकूफ’ है एक ब्रांड

आज के समय में व्यापार करने वाले लोग अपने व्यवसाय को अलग और अनोखा नाम देना चाहते है। अनोखे नाम के साथ ये लोग जल्दी लोकप्रिय बन जाते है। लेकिन कभी कभी कुछ नामों को सुनकरया जानकर भारी अचरज होता है। ऐसा ही कुछ पता चला है झारखंड राज्य के गिरिडीह जिला से। यहाँ एक ऐसी जगह है जहां एक ब्रांड का नाम बेवकूफ है। भले ही किसी को बेवकूफ कहने से उसे अपना अपमान महसूस होता हो पर इस शहर में बेवकूफ के नाम से कई होटल चल रहे हैं और सभी के नाम बड़े ही मजेदार हैं। मसलन- बेवकूफ, महा बेवकूफ, बेवकूफ नंबर वन और श्री बेवकूफ। 
जानकारी के अनुसार मजेदार और दिलचस्प नाम वाले इन होटलों में बेहद मजेदार और गुणवत्तापूर्ण भोजन कम दामों में भोजन खिलाया जाता है। यहां पर मटन, मछली, अंडा से लेकर शाकाहारी भोजन तक उपलब्ध है। लेकिन इन बेवकूफ होटलों के सबसे फेमस खाना नॉनवेज है जिसे ग्राहक बहुत चाव से खाना पसंद करते हैं। इन होटलों के अजीबोगरीब नाम इसकी लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण है। इन नामों की वजह से लोगों में यहां पर खाना खाने की दिलचस्पी पैदा होती है और लोग शौक से यहां पर खाना खाने के लिए आते हैं। जिले के बाहर से कोई भी लोग आते हैं तो लोग होटल बेवकूफ में उन्हें लेकर आते हैं और खाना खिलाते हैं और यहां के मजेदार किस्से सुनाते हैं।
इस नाम के पीछे एक बहुत ही दिलचस्प कहानी बताई जा रही है। सबसे पहला बेवकूफ होटल के संचालक बीरबल प्रसाद ने बताया कि लगभग 50 वर्षों से बेवकूफ होटल चल रहा है। एक बार कुछ लोग यहां पर आए हुए थे और खाना खाकर पैसा दिए बगैर चले गए, बाद में होटल संचालक को पता चला कि वे लोग हमें बेवकूफ बना कर चले गए तो उन्होंने खुन्नस में होटल का नाम ही बेवकूफ रख दिया। जिसके बाद यह होटल चल पड़ा। ग्राहक खाना खाने के लिए यहां पर टूट पड़ते हैं। अब बेवकूफ ब्रांड की लोकप्रियता को देखते हुए और भी बेवकूफ नाम के होटल खोल दिए गए हैं।
Tags: Jharkhand