अनैतिक संबंधों के चलते माँ ने करवाई अपने ही पुत्र की हत्या, 10 दिनों तक पेड़ पर लटकी रही लाश

अनैतिक संबंधों के चलते माँ ने करवाई अपने ही पुत्र की हत्या, 10 दिनों तक पेड़ पर लटकी रही लाश

शादी के अलावा रखे गए अनैतिक संबंधों का हमेशा ही बुरा परिणाम होता है। अपने अनैतिक संबंधों को छुपाने के लिए लोग कई बार ऐसा कुछ कर डालते है, जो की आप सोच भी नहीं सकते। कुछ ऐसा ही मामला महाराष्ट्र के जलगांव से सामने आया है। जहां अनैतिक संबंधों के कारण माँ ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पुत्र की हत्या कर डाली थी। हत्या करने के बाद दोनों ने मिलकर उनकी लाश बुहरानपुर के असीरगढ़ के जंगलों में जाकर पेड़ पर लटका दिया था। 10 दिनों तक पेड़ पर उसकी लाश लटकी रही थी। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के बुहरानपुर में एक 14 साल के किशोर की लाश जंगल के पेड़ पर लटकती मिली थी। पेड़ पर किशोर की लाश मिलने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई थी। घटना के बारे में जांच करने के बाद पुलिस ने बताया कि किशोर का अपहरण महाराष्ट्र के जलगाँव से हुआ था। घटना एक बारे में बताते हुये बालक के पिता ने बताया कि 16 जनवरी को जब उनका पुत्र अपने घर की छत पर घूम रहा था, तभी उन्हें एक प्रमोद शिंम्पी नामक एक व्यक्ति का फोन आया था। बस उसके बाद ही उनका बेटा लापता हो गया था।
प्रमोद के साथ बालक की माता के अनैतिक संबंध थे, इसकी जानकारी मिलते ही पिता ने दोनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। जांच के दौरान प्रमोद से की गई पूछताछ में उसने सारी हकीकत कबूल ली थी। आरोपी ने बताया की 14 वर्षीय किशोर की माँ के कहने पर ही उसकी हत्या कर दी थी। महाराष्ट्र पुलिस ने मृतदेह का कब्जा लेकर उसे पोस्ट्मॉर्टेम के लिए भेजा था, जिसके बाद मृतदेह को परिजनों के पास अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया था।