मुंबई : बहुमंजिला इमारत में सुबह सुबह लगी आग में सात लोगों की मौत, 28 लोग अस्पताल में भर्ती

मुंबई : बहुमंजिला इमारत में सुबह सुबह लगी आग में सात लोगों की मौत, 28 लोग अस्पताल में भर्ती

मुंबई के तारदेव इलाके में भाटिया अस्पताल के सामने एक 20 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई

आज सुबह-सुबह मुंबई में एक बड़ा हादसा हो गया। मुंबई के तारदेव इलाके में भाटिया अस्पताल के सामने एक 20 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस आग की घटना में अब तक सात लोगों की मौत की सूचना है। वहीं 28 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से सात लोगों की मौत हो चुकी है। ईमारत में आग के लगने का कारण अभी तक नहीं लग पाया है। बिल्डिंग में अग्निशमन की व्यवस्था है।
आपको बता दें कि मामले पर मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने जानकारी दी कि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इमरात के आसपास धुएं के कारण सांस लेना मुश्किल हो रहा है। छह बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
बता दें कि अधिकारियों के मुताबिक 20 मंजिला इमरात की 18वीं मंजिल पर आग सुबह करीब सात बजे लगी। इसके बाद आग पर काबू पाने के लिए 13 दमकल गाड़ियां मौके पर गई और दो से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद भी वहां पर लोगों के फंसे होने की सूचना मिल रही है। अधिकारियों ने बताया कि इमारत के पास पांच एंबुलेंस को तैनात किया गया है। 
जानकारी एक अनुसार सभी घायलों को पास के भाटिया अस्पताल ले जाया गया है। उनमें से 12 को सामान्य वार्ड में भर्ती कराया गया है क्योंकि उनकी हालत स्थिर है, जबकि तीन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। भाटिया अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि दो लोगों की इस हादसे में झुलसकर मौत हो गई है। चार लोगों की मौत नायर अस्पताल में हुई है।
मुंबई की बहुमंजिला इमारत में आग लगने की घटना पर राहुल गाँधी समेत कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया और घटना में प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने की अपील की है।