बिहार : बेगुसराई में पलटी मुर्गियों से भरी पिकअप वान, मात्र 5 मिनट में लोगों ने गायब की 300 मुर्गियां

बिहार : बेगुसराई में पलटी मुर्गियों से भरी पिकअप वान, मात्र 5 मिनट में लोगों ने गायब की 300 मुर्गियां

मात्र 5 मिनट में ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पर तब तक अधिकतर मुर्गियों पर लोग कर चुके थे हाथ साफ

बिहार के बेगूसराय से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां मुर्गियों से भरे एक पिक अप वान के उल्टे हो जाने के चलते कुछ हैरान कर देने वाले दृश्य बने थे। कई लोग पिकअप वान के ऊपर चढ़ गए और वान के अंदर बंद मुर्गियां चुराने लगे। आसपास के लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया है।
घटना तेघरा पुलिस स्टेशन के इलाके में आए विश्वकर्मा चोक की है। यहां मुर्गियों से भरा एक वान भागलपुर जा रहा था। तभी एक बाइकसवार गाड़ी के सामने आ गया था। गाड़ी के सामने आ जाने के चलते ड्राइवर ने वान का काबू गंवा दिया और उसकी गाड़ी पलटी हो गई। 
घटना के बारे में बताते हुए पिक अप वान के चालक ने बताया कि गाड़ी के सामने बाइकसवार आ जाने के चलते यह दुर्घटना हुई थी। जिसमें वह अपनी और अपने साथ विकास की जान तो किसी तरह बचा पाया। पर दुर्घटना के कारण पलटी हो गए पिकअप वान में से कई लोगों ने मुर्गियों की लूट मचाई। जब तक पुलिस को जानकारी दी जाती और पुलिस वहां पहुंचती, तब तक लोग वहां से 300 जितनी मुर्गियां चुरा चुके थे।
घटनास्थल पर पहुंचे तेघरा पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी रिंकू कुमार ने बताया कि गड्ढे में पिक अप वान के घुसने के समाचार मिलते ही वह 5 मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंच गए थे। हालांकि तब तक अधिकतर मुर्गियां चोरी की जा चुकी थी। हालांकि बची हुई मुर्गियों को वह किसी तरह बचाने में सफल रहे थे।
Tags: Bihar

Related Posts