पुणे से पकड़ा गया फर्जी डॉक्टर; नकली डिग्री के साथ करता था मरीजों का इलाज, अब तक कर चुका था 9 महिलाओं से शादी

पुणे से पकड़ा गया फर्जी डॉक्टर; नकली डिग्री के साथ करता था मरीजों का इलाज, अब तक कर चुका था 9 महिलाओं से शादी

नकली डिग्री के साथ मरीजों का इलाज करने के आरोप में वसई पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए हेमंत सोनवणे ने पाँच नहीं पर नौ शादी किए होने की हकीकत सामने आई है। यही नहीं हेमंत को 72 गर्लफ्रेंड भी थी। अनाथ होने का हवाला देकर महिलाओं और युवतियों की सहानुभूति हासिल कर उनके साथ संबंध बनाता था। यह सभी हकीकत नकली डॉक्टर से पुलिस ने की हुई पूछताछ में सामने आई है।
जलगांव के रहने वाले हेमंत सोनवणे की माता की साल 2018 में और पिता की मृत्यु साल 2020 में हो गई थी। इसी बात का सहारा लेकर अपनी अच्छी शक्ल का फायदा उठाकर उन्हें अपनी जाल में फँसाता था। हेमंत पहले मसाले का बिजनेस करता था। पर बाद में वसई-विरार महानगरपालिका के आरोग्य विभाग के इंचार्ज डॉ सुनील वाडकर के साथ पहचान होने के बाद खुद ही एक निजी अस्पताल में ओर्थोपेडिक सर्जरी करने लगा था। 
पुलिस के मुताबिक आरोपी हेमंत सोनवणे के मोबाइल की तलाशी लेने पर उन्हें कई महिलाओं और लड़कियों के संपर्क नंबर मिले हैं. अब तक इनमें से करीब 6 महिलाओं के साथ उसके अनैतिक संबंध पाए गए हैं। 
वसई थाने के एक वरिष्ठ निरीक्षक कल्याणराव करपे ने कहा, "आरोपी हेमंत सोनवणे पोर्न देखने का आदी है।" हमें अब तक आठ महिलाओं की शिकायत मिली है जो उनके शोषण का शिकार हुई हैं। चूंकि ये रिश्ते अनैतिक हैं, इसलिए बदनामी के डर से अन्य महिलाएं सामने नहीं आ रही हैं। कहा जाता है कि उसने नौ महिलाओं से शादी की और बाद में उनके साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया। हम बाकी की जांच कर रहे हैं। हम एक मनोचिकित्सक से जांच कराने जा रहे हैं कि कहीं उसे सेक्स की लत तो नहीं है।'