सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए खास खबर, इस राज्य में महत्तम आयु सीमा में हुआ 6 साल का इजाफा

सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए खास खबर, इस राज्य में महत्तम आयु सीमा में हुआ 6 साल का इजाफा

सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए खुशखबरी सामने आई है। उड़ीसा की राज्य सरकार ने सिविल सेवाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 से बढ़ाकर 38 वर्ष कर दी है। राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों के लिए आयु सीमा को वर्तमान 32 से और भी 6 वर्ष बढ़ाने का निर्णय लिया है। वहीं, सहायता प्राप्त कॉलेजों की पात्र महिला कर्मचारियों के लिए मातृत्व अवकाश 90 दिन से बढ़ाकर 180 दिन कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कुछ बड़े फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने राज्य सिविल सेवाओं के लिए आयु सीमा 32 वर्ष से बढ़ाकर 38 वर्ष कर दी है। सुरेश चंद्र महामात्र के अनुसार, पुरुष उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा तीन वर्ष बढ़ाई गई है। जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा को पांच वर्ष बढ़ाया गया है। संशोधित आयु सीमा 2021 में शुरू की जाएगी और 2022 और 2023 में भर्ती प्रक्रिया पर लागू होगी। इससे सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतरीन मौका मिलेगा।
प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्र ने कहा कि सरकार ने 2023 तक तीन साल के लिए सिविल सेवा में प्रवेश के लिए उम्र सीमा 32 से बढ़ाकर 38 साल करने का फैसला किया है। यह निर्णय उन युवाओं को सक्षम करने के लिए किया गया था जो कोविड की स्थिति के कारण भर्ती परीक्षा में शामिल नहीं हो सके और उनकी भर्ती पिछले दो वर्षों में पूरी हो गई।
Tags: Orissa