बुल्लीबाई एप मामला : असली मास्टरमाइंड होने का दावा करने वाला शख्स सरेंडर करने को तैयार, जानें क्या रखी शर्त

उत्तराखंड की रहने वाली 18 वर्षीय स्वाती को पुलिस ने मास्टरमाइंड मान कर किया है गिरफ्तार

पिछले कई समय से बुल्लीबाई एप को लेकर कई तरह की चर्चा सामने आ रही है। पुलिस द्वारा एप बनाने वाले तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसी बीच इस केस में एक और नया मौड़ सामने आया है। इसके चलते पुलिस भी परेशान है। खुद को बुल्लीबाई एप के पीछे का मास्टरमाइंड बताते हुये एक शख्स ने पुलिस को टैग करते हुये कई ट्वीट किए थे। जिसमें उसने निर्दोष लोगों को परेशान करना बंद करने कहा है। अन्यथा बुल्लीबाई 2.0 के लिए सभी तैयार रहे। 
अंजान शख्स ने हिरासत में लिए गए स्वाती और विशाल को छोड़ने के लिए कहा। व्यक्ति ने कहा कि वह इन दोनों के ट्विटर अकाउंट का इस्तेमाल करता था। पर उन्हें भी नहीं मालूम है कि वह क्या करने वाला है। यदि उसके लिए फ्लाइट कि व्यवस्था कर दी जाती है तो वह आकर आत्मसमर्पण करने के लिए भी तैयार है। मुंबई पुलिस के अधिकारियों के अनुसार यह सभी ट्वीट @giyu44 नाम के ट्विटर अकाउंट पर से आया था। बता दे कि यूजर ने एप का वास्तविक यूजरनेम, पासवर्ड और सोर्स कोड भी शेयर करने की तैयारी दिखाई थी।
बता दे की बुल्लीबाई एप के मामले में पुलिस ने अब तक तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जिसमें उत्तराखंड की रहने वाली 18 वर्षीय स्वाती मौजूद है। वहीं दूसरी और उसके 20 वर्षीय मित्र मयंक रावर और 21 वर्षीय मित्र विशाल कुमार झा को भी हिरासत में है। पुलिस के अनुसार, इस पूरे मामले में स्वाती ही मास्टरमाइंड है। पर अब ट्विटर पर पुलिस को टैग कर किए गए ट्वीट कुछ अलग ही चित्रण कर रहे है।