पंजाब : खुल गई नाजायज रिश्ते की पोल तो महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर सास-ससुर की बेरहमी से की हत्या

एक साल पहले हुई थी शादी, शादी के बाद पति चला गया विदेश तो महिला ने बना लिया नाजायज रिश्ता

शादी के बाद नाजायज रिश्ते बनाना सदा ही दुष्परिणाम देता है। ऐसे मामलों का बेहद क्रूर अंत देखने को मिलता है। हाल ही में पंजाब के होशियारपुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ससुराल वालों की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक पूर्व सैन्यकर्मी थे। आरोपी महिला का पति विदेश में रहता है और दोनों की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। फिलहाल दोनों ही आरोपी पुलिस हिरासत में हैं।
जानकारी एक अनुसार होशियारपुर जिले के जाजा गांव में बहू ने अपने प्रेमी के साथ 56 वर्षीय पूर्व सैनिक और उसकी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और उनके शवों को आग के हवाले कर दिया। टांडा के पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार ने कहा कि सेना के पूर्व जवान मंजीत सिंह और उनकी पत्नी गुरमीत कौर के आंशिक रूप से जले हुए शव शनिवार रात जाजा स्थित उनके आवास से मिले। मृतक के बेटे रविंदर सिंह ने पिछले साल फरवरी में मनदीप कौर से शादी की थी। शादी के बाद रविंदर काम करने पुर्तगाल चला गया। जुलाई में जब रविंदर भारत आया तो उसने देखा कि उसकी पत्नी मनदीप कौर मोबाइल पर किसी और से बात कर रही है। इसके बाद रविंदर सिंह अपनी पत्नी का मोबाइल लेकर पुर्तगाल चला गया। वह पिछले महीने घर लौटा था जब उसके ससुराल वालों ने उसकी बहू को बताया कि उसका किसी के साथ अफेयर है।
पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मंदीप कौर को पता था कि उसका पति शनिवार को गुरदासपुर गया था। इसके बाद उसने अपने प्रेमी जसमीत सिंह को बुलाया और गुरमीत कौर का गला घोंट दिया और मंजीत सिंह को धारदार हथियार से मार डाला। पुलिस ने हत्या के आरोप में मनदीप और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।