दोस्त को बुलाकर व्यक्ति ने करवाया अपनी ही पत्नी का दुष्कर्म, जानें हैरान कर देने वाला कारण

शादी के एक साल बाद ही पति-पत्नी के बीच होने लगे थे जातीय संबंध को लेकर अनबन

महाराष्ट्र के बारामती जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। शादी के एक साल बाद कपल के बीच होने वाली जातीय समस्या को लेकर पति-पत्नी के बीच अनबन हो गई और इसका बदला लेने के लिए उसने अपने ही दोस्त को बुलाकर अपनी आंखो के सामने अपनी पत्नी का दुष्कर्म करवाया। पूरे मामले में पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कारवाई थी, जिसके अनुसार पुलिस ने पति सहित अन्य चार से अधिक लोगों को हिरासत में लिया था। 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला की शादी साल 2016 में हुई थी। हालांकि शादी के एक साल के बाद ही युगल के बीच जातीय समस्या उत्पन्न हुई है। पत्नी को पता चला की उसका पति गे है और इसके चलते पत्नी ने अपने पति की अवगणना शुरू की। पति ने बदला लेने के लिए उसने अपने व्हाट्सएप द्वारा मेसागे कर अपने दोस्त को घर बुलाया और उसके सामने ही उसकी पत्नी के साथ संबंध बनाने को कहा। अपनी आंखो के सामने ही अपनी पत्नी के साथ दुष्कर्म होते देखने के बाद भी पति काफी खुश हो रहा था।
चार सालों के दौरान पति ने अपनी पत्नी के साथ कई लोगों के संबंध बनवाए। पर अब उसकी पत्नी अपने पति के इस कृत्य से काफी परेशान हो गई थी। इसके चलते 6 महीने पहले वह अपने मामा के यहाँ पहुँच गई और अपनी माँ को इस बारे में सारी जानकारी दी। जिनकी सलाह पर वह पुलिस के पास पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया की चार सालों के दौरान सात से आठ लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। मामले की गंभीरता देखकर पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज करवाया गया था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने अन्य चार लोगों को हिरासत में लिया, जो की इस कृत्य में शामिल थे।