ब्लाउज की सिलाई पसंद न आने से खफ़ा परिणीता ने जान दे दी

ब्लाउज की सिलाई पसंद न आने से खफ़ा परिणीता ने जान दे दी

पसंद के अनुसार ब्लाउज नहीं सिलने पर दर्जी पति के साथ हुए झगड़े के बाद अपने घर में ही फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या

पति पत्नी के बीच कभी कभी किसी न किसी बात नोकझोक चलती रहती है। दुनिया में ऐसा कोई भी रिश्ता नहीं है, जो बिना किसी झगड़े या बहस के चलता सकता हो. कुछ झगड़े थोड़े अधिक बढ़ जाते हैं जिसमें लोग अलग तक हो जाते हैं. पति पत्नी के बीच ये सब तो बहुत ही आम बात है परंतु पति-पत्नी के झगड़े इतने दिलचस्प और मजेदार होते हैं कि इसमें थोड़ी ही देर में मस्ती देखने को मिल जाती है. पर कभी कभी इन आपसी लड़ाई का परिणाम कुछ और ही हो जाता है। आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में एक ऐसा ही मामला सामने आया जहाँ एक ममुमी सी बात पर हुए पति-पत्नी के झगड़े ने खतरनाक मोड़ ले लिया। दरअसल एक 36 वर्षीय महिला उसके ब्लाउज की सिलाई पसंद नहीं थी। महिला ने अपने पति से सिलाई सुधारने के लिए कहा था। परंतु महिला के पति ने सिलाई सुधारने में आनाकानी की। इस मामूली सी बात पर दोनों के बीच हुए झगड़े पर पत्नी ने अपनी जान दे दी।
जानकारी के अनुसार शनिवार को महिला का अपने पति के ब्लाउज की सिलाई को लेकर तू-तू मैं-मैं हुई थी और फिर बाद में महिला अपने घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। उन्होंने बताया कि महिला का पति पेशे से दर्जी है। दरअसल वह अपने दरजी पति से अपने ब्लाउज की सिलाई में कुछ सुधार चाहती थी पर पति ने ऐसा नहीं किया। बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले तो तीखी बहसबाजी हुई, जो धीरे-धीरे झगड़े और मारपीट में बदल गई। इसके बाद महिला ने ऐसा कदम उठा लिया।
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार लड़ाई के बाद महिला अपने कमरे में गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आई तो जबरन दरवाजा खोला गया। लेकिन जब दरवाजा खुला तो वह फांसी के फंदे पर लटकी मिली। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।