एक महीने में ही वापिस आई प्रेमी रिक्शेवाले के साथ फरार हुई करोड़पति की पत्नी, जानें वापिस आकर क्या कहा

घर से 47 लाख रुपए कैश और 10 लाख के गहने लेकर फरार हुई थी महिला, अब पति के साथ रहने के लिए तैयार

कुछ ही समय पहले मध्यप्रदेश के खजरा इलाके से एक 45 वर्षीय महिला जो की खुद से 13 साल छोटे प्रेमी के साथ भाग गई थी, आज एक महीने बाद वापिस लौट आई थी। महिला सोमवार को देर रात अपने घर वापिस आई थी। एक महीने के बाद वापिस आई पत्नी ने बताया कि अब वह अपने  पति के साथ रहना चाहती है। हालांकि अभी भी महिला का प्रेमी ऑटो चालक फरार है। 
खजराणा पुलिस स्टेशन के सीएसपी जयंत राठौड़ के अनुसार, 13 अक्टूबर को खजरा के एक प्रॉपर्टी ब्रोकर की पत्नी के उसके प्रेमी के साथ भाग गई होने की शिकायत सामने आई थी। महिला घर से भागते वक्त 47 लाख लेकर भागी थी, जिसमें से 34 लाख पुलिस ने रिकवर कर लिए थे। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने ऑटो ड्राईवर के मित्र ठाकुर और कुरकान के पास से पैसे पहले ही रिकवर कर लिए थे। जो की उसके ऑटो रिक्शा चालक मित्र ने उन्हें दिये थे। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को पकड़ने के लिए कई जगहों पर छापे मारे थे, पर वह उन्हें कहीं भी नहीं ढूंढ पाये थे। इसके बाद तकरीबन 1 महीने के बाद वह वापिस आई थी। 
महिला का प्रेमी उससे 13 साल छोटा था, इसके बावजूद दोनों प्यार में पड़ गए थे। महिला ने बताया कि उसका पति उसे काफी परेशान करता था। हालांकि अब वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। वहीं दूसरी और उसका पति भी उसे साथ में रखने के लिए तैयार है। पुलिस ने बताया कि महिला एक अच्छे परिवार से ताल्लुक रखती है। भागते वक्त वह जो गहने लेकर गई थी, वह भी लेकर वापिस आई है।