छठ पूजा की खुशी मातम में बदली, नदी में डूबने के कारण हुई चार बच्चों की मौत

छठ पूजा की खुशी मातम में बदली, नदी में डूबने के कारण हुई चार बच्चों की मौत

देश के विभिन्न इलाकों में छठ पुजा का उत्सव मनाया जा रहा है। इस उत्सव के दौरान एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है। जहां झारखंड के गिरडीह जिले में नदी में डूबने के कारण चार बच्चों की मौत हुई थी। गाँव की महिलाओं के साथ बच्चे भी छठ पूजा के दौरान नदी में नहाने के लिए आए थे, पर नहाते समय वह डूब गए। 
घटना मंगलवार सुबह 11:30 बजे के आसपास हुई थी। महिलाओं के डुबकी लगाने के साथ ही चारों बच्चों ने भी नदी में डुबकी लगाई, हालांकि इस बारे में महिलाओं को जानकारी नहीं थी। इसके चलते नहाने के बाद वह तुरंत ही गाँव लौट आई। हालांकि जब थोड़ी देर बाद बच्चों की खोजबीन की गई और काफी शोर मचा। गाँव के कुछ युवकों ने शंका के आधार पर नदी में आकर खोजबीन शुरू की और उन्हें नदी में से एक-एक करके चारों बच्चों की लाश मिली। 
अस्पताल में रोते हुये बालकों के परिजन(Photo Credit : prabhatkhabar.com)
नदी में डूबने वाले बालकों की पहचान महेश सिंह के पुत्र मुन्ना सिंह, मदन सिंह की पुत्री सुहाना कुमारी, टिंकू सिंह की पुत्री सोनाक्षी कुमारी और अजय शर्मा की पुत्री दीक्षा कुमारी के तौर पर हुई है। पानी में डूबते हुये इन बचोन को तुरंत ही गिरडीह अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया गया था।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नदी में काफी पानी था, पर बालक पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाये थे। पानी में डूबने वाले सभी बालकों की उम्र 10 साल से कम है। घटना के कारण पूरे गाँव में मातम छा गया है। 
Tags: Jharkhand