प्रधानमंत्री बनने के बाद सबसे पहले ये काम करेंगे राहुल गाँधी

राहुल गांधी ने तमिलनाडु के एक स्कूल से आए मेहमानों के साथ अपनी बातचीत का एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कल तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में सेंट जोसेफ मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल के कुछ शिक्षकों और छात्रों के साथ दिवाली रात्रिभोज का आयोजन किया। रात्रिभोज के दौरान राहुल गांधी ने अपने विचार व्यक्त किए कि अगर वे देश के प्रधानमंत्री बनते हैं तो उनकी सरकार का पहला आदेश क्या होगा।
राहुल गांधी ने बातचीत और डिनर का एक मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह पूछे जाने पर कि हमारे प्रधानमंत्री बनने के बाद आपकी सरकार का पहला आदेश क्या होगा? इस सवाल का जवाब देते हुए राहुल ने कहा "मैं देश की महिलाओं और बच्चों के कल्याण पर ध्यान केंद्रित करूंगा। मैं महिलाओं को आरक्षण का लाभ दूंगा। अगर कोई मुझसे पूछे कि आप अपने बच्चे को क्या सिखाएंगे? तो मैं मानवता कहूंगा, क्योंकि केवल मानवता ही समझदारी दिला सकती है।'
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने तमिलनाडु के एक स्कूल से आए मेहमानों के साथ अपनी बातचीत का एक वीडियो  ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा कि उनकी यात्रा ने दिवाली को और भी खास बना दिया। संस्कृतियों का यह संगम हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है और हमें इसे संरक्षित करना चाहिए।

Related Posts