मध्य प्रदेश : अपने से कम उम्र वाले रिक्शा चालक के साथ फरार हुई करोडपति महिला

अपने साथ साथ घर से 47 लाख लेकर फरार हुई है महिला

कहते है कब किसे किससे प्यार हो जाये ये कहा नहीं जा सकता। प्यार उम्र, जाति या धन देखकर नहीं होता। इसो बीच  मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक करोड़पति की पत्नी को अपने से 13 साल कम उम्र वाले एक ऑटो रिक्शा चालक के साथ भाग गई। इतना ही नहीं है ऐसा कहा जा रहा है कि महिला अपने पति के घर से अपने साथ 47 लाख रुपये लेकर भाग गई।
जानकारी के मुताबिक ये घटना इंदौर के खराज इलाके की है जहाँ महिला के पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी लापता है और घर से 47 लाख रुपये भी गायब है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। करोड़पति की पत्नी और ऑटो-रिक्शा के चालक की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार महिला 13 अक्टूबर से लापता है। रात में जब पत्नी घर नहीं आई तो पति ने पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी
सूत्रों के मुताबिक इस महिला के पति के पास करोड़ों जमीन है। उनके घर की तिजोरी में 47 लाख रुपये थे। पत्नी के साथ साथ पैसे भी घर से गायब हो गए। पुलिस के मुताबिक महिला को लेकर भागा ऑटो रिक्शा चालक का नाम इमरान है और उसकी उम्र 32 साल है। पुलिस ने इमरान के एक दोस्त के घर से 33 लाख रुपये जब्त किए हैं। हालांकि अभी तक महिला और ऑटो रिक्शा चालक को नहीं पकड़ा जा सका है।
पुलिस आरोपी महिला और ऑटो रिक्शा चालक की जांच के लिए खंडवा, जवारा, उज्जैन और रतलाम में छापेमारी कर रही है। इन चारों शहरों में आरोपी के रुकने के सबूत मिले है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के फोन की लोकेशन भी ट्रेस कर रही है।