करवाचौथ के दिन ही पत्नी ने पति को किया पुलिस के हवाले, हत्या के आरोप में था फरार

जमीन विवाद के चलते आरोपी ने की थी माता और पुत्री की हत्या, करवाचौथ पर पत्नी से मिलने आया था आरोपी

वैसे तो करवाचौथ के दिन पत्नी अपने पति के लंबे जीवन के लिए व्रत रखती है। हालांकि उत्तरप्रदेश के नजफ़गढ़ से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पत्नी ने करवाचौथ के दिन ही अपने पति को पुलिस के हवाले कर दिया था। जिस दिन हर महिला अपने पति के लंबे आयुष्य के लिए पूरे दिन का उपवास कर उनके शत वर्ष होने की कामना करते है। पर नजफ़गढ़ पुलिस स्टेशन में एक महिला ने फोन कर अपने ही पति को हिरासत में लेने के लिए विनंती की थी। 
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 19 अक्टूबर को नजफ़गढ़ के राम बाजार में एक दुकान के अंदर माता और पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी, जबकि अभी भी लड़की का इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की है। जांच के दौरान आरोपी की पहचान राजीव गुलाटी के तौर पर की गई है। पुलिस ने आरोपी को ढूँढने के लिए पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित कई स्थानों पर उसकी खोज की गई, हालांकि इसके बाद आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया था।
हालांकि रविवार को करवाचौथ था और इस दिन आरोपी अपनी पत्नी को मिलने के लिए अपने घर पहुंचा था। पति के घर आते ही पत्नी ने भी पुलिस को फोन कर अपने फरार पति के बारे में जानकारी दी और पति को हिरासत में लेने के लिए कहा। जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी राजीव को हिरासत में ले लिया था और घटना में इस्तेमाल किए गए हथियारों को जप्त किया था। फिलहाल इस मामले में और भी अधिक जांच चल रही है। 
उल्लेखनीय है की राजीव गुलाटी ने जिन लोगों को मौत के घाट उतारा था उनके साथ उनका जमीन का विवाद चल रहा था। इसके अलावा पीड़ित परिवार के पास से राजीव ने दो लाख रुपए भी लिए थे। माता और पुत्री ने कई बार राजीव से पैसे वापिस मांगे थे, पर वह पैसे नहीं लौट रहा था। इसके चलते दोनों के बीच उग्र बहस हुई थी। इसके चलते आरोपी ने बुजुर्ग महिला और पुत्री को गोली मार दी थी। आरोपी और पीड़ित परिवार दोनों आपस में संबंधित ही थे।