भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के जुलूस को कार ने रौंदा, 4 लोग हुये घायल

भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के जुलूस को कार ने रौंदा, 4 लोग हुये घायल

अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर शुरू की गई जांच

दशहरे की झांकी के दौरान छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक तेज रफ्तार कार ने 20 लोगों को कुचल दिये होने की घटना सामने आई थी। एक ऐसी ही दुर्घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में देखने मिली, जहां दुर्गा विसर्जन के दौरान निकले एक झुलूस में एक तेज रफ्तार कार घुस गई। इस दुर्घटना में एक हेड कांस्टेबल सहित चार लोग घायल हो गए थे। शनिवार को देर रात हुई यह घटना भोपाल रेलवे स्टेशन के काफी पास हुई थी।
घटना के बारे में बात करते हुये बजरिया पुलिस ठाणे के प्रभारी उमेस यादव ने कहा की भोपाल रेलवे स्टेशन के करीब रात 11 बजे के बाद दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के लिए झुलूस निकल रहा था। जिसके बीच में एक अज्ञात व्यक्ति ने कार घुसा दी। घटना में सीएचआर लोग घायल हुये है, जिसमें से एक की हालत काफी गंभीर है। जैसे ही कार ने झुलूस को टक्कर मारी, कार चालक डर गया और उसने तेजी से गाड़ी को रिवर्स लेकर वहाँ से फरार हो गया। 
पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी कर दिये गए है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें तेज रफ्तार कार को रिवर्स होते हुये देखा जा सकता है। इस दौरान लोग अपनी जान बचाने के लिए तेजी से दौड़ते हुये नजर आ रहे है।