अलमारी में ठूस-ठूस कर भरे पैसे नहीं आए किसी काम, आयकर विभाग ने किए जप्त

अलमारी में ठूस-ठूस कर भरे पैसे नहीं आए किसी काम, आयकर विभाग ने किए जप्त

फार्मास्युटिकल ग्रुप की कुल 550 करोड़ की बेनामी संपत्ति का हुआ पर्दाफ़ाश

आयकर विभाग की टीम द्वारा हैदराबाद में एक फार्मास्युटिकल ग्रुप पर मारे छापे में जो कुछ सामने आया, उसे देखकर आयकर विभाग की टीम हैरान रह गई। जांच के दौरान आयकर विभाग ने फार्मा ग्रुप के पास से करीब 142 करोड़ रुपए का कैश जप्त किया। यह सभी पैसे अलमारी और लॉकर में छिपा कर रखे गए थे। एक अंदाज़ के अनुसार, अब तक फार्मा ग्रुप की 550 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति का पता लगाया जा चुका है। 
आयकर विभाग के अनुसार, यह इस वित्तीय वर्ष की सबसे बड़ी जप्त की गई रकम है। बता दे की 6 अक्टूबर को आयकर विभाग ने 6 राज्यों में विभिन्न समूहों पर छापा मारा था। जिसमें हैदराबाद और तेलंगाना के फार्मास्युटिकल ग्रुप के पास से करीब 142 करोड़ रुपए जप्त किए थे। कंपनी फार्मास्युटिकल ग्रुप इंटरमिडिएट्स, एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट्स (API) तथा फोर्म्युलेशन के साथ जुड़ी हुई है। 
आकार विभाग ने 6 राज्यों में मारे 50 स्थलों में उन्हें काफी सफलता प्राप्त हुई थी। इन सभी स्थानों की जानकारी आयकर विभाग को उनके गुप्तचरों द्वारा मिली थी। इन सभी स्थानों से आयकर विभाग को अकाउंटस और कैश के अलावा डिजिटल मीडिया, पेन ड्राइव और अन्य दस्तावेज़ के स्वरूप में भी कई सबूत मिल आए थे।
Tags: Hyderabad

Related Posts