मात्र दो पहियों पर रिक्शा चलाकर इस शख्स ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, गिनीज़ बुक में नाम शामिल

मात्र दो पहियों पर रिक्शा चलाकर इस शख्स ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, गिनीज़ बुक में नाम शामिल

मात्र दो पहियों पर 2.2 किलोमीटर का अंतर काट कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

क्या आपने कभी दो पहियों पर ऑटो रिक्शा को चलते हुये देखा है। आप सभी सोच में पड़ गए होंगे की रिक्शा तो तीन पहियों पर चलती है तो उसे दो पहियों पर चलने का सवाल कहाँ से आया। पर चेन्नई के एक शख्स ने मात्र दो पहियों पर रिक्शा चलाकर अपना नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकोर्ड्स में शामिल कर लिया है। 
चेन्नई के रहने वाले एक ऑटो-रिक्शा ड्राईवर ने ऐसा कर के सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है। क्योंकि वह मात्र दो पहियों पर गाड़ी चला रहा था। ड्राईवर के इस अनोखे कारनामे ने गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम बना दिया है। दिर्वर का नाम जगदीश एम. है। जगदीश ने दो पहियों पर रिक्शा से अधिक दूरी तय की थी। जगदीश ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए 2.2 किलोमीटर का अंतर तय किया था। 
साल 2015 में तमिलनाडु के एक युवक ने ऐसा ही एक रिकॉर्ड बनाया था। पर वह इतनी दूरी नहीं तय कर सके थे। एक टीवी रियल्टी शो के दौरान इस व्यक्ति ने सबसे बड़े अंतर का रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश की थी। इस दौरान उनहोंने मुंबई के जुहू एयरपोर्ट पर इस स्टंट का प्रदर्शन किया था। हालांकि जगदीश ने इस नए रिकॉर्ड को बनाकर अपने राज्य और भारत का नाम देश भर में रोशन किया था।
Tags: Chennai