मुंबई आ रही पुष्पक एक्स्प्रेस में हुई शर्मनाक घटना, लूट के बाद 8 चोरों ने मिलकर किया महिला के साथ दुष्कर्म

मुंबई आ रही पुष्पक एक्स्प्रेस में हुई शर्मनाक घटना, लूट के बाद 8 चोरों ने मिलकर किया महिला के साथ दुष्कर्म

स्लीपर बोगी में घुसकर बंदूक की नौंक पर की यात्रियों से मचाई लूट

महाराष्ट्र के ईगतपूरी में शुक्रवार को एक शर्मनाक घटना सामने आई है। ईगतपूरी में 8 बदमाशों ने मिलकर एक महिला से पहले तो लूट मचाई और उसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया। मामले की गंभीरता को देखकर सरकारी रेलवे पुलिस तुरंत ही एक्शन में आ गई और घटना में शामिल आठ में से 4 लोगों को हिरासत में लिया था। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में शुक्रवार को रात को 8 जब स्लीपर बोगी में आ गए थे और हथियार बताकर लूट मचाने लगे। इस दौरान जिन लोगों ने उनका विरोध किया उन्हें जान से मार दिया गया। इसके अलावा उन्होंने एक महिला के साथ समूहिक दुष्कर्म भी किया। जब ट्रेन कसारा रेलवे स्टेशन पहुंची तब मुसाफिरों ने शोर मचाया और तुरंत ही सरकारी रेलवे पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। 
पकड़े गए आरोपियों की पूछताछ के आधार पर पुलिस ने अन्य दो बदमाशों को भी हिरासत में लिया है। जबकि अन्य चार लोगों की अभी भी खोज जारी है। इसके अलावा पुलिस ने अब तक आरोपियों के पास से 34 हजार की कीमत का चोरी का सामान भी जप्त किया है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों पर लूट के साथ दुष्कर्म का केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू की गई है। 
Tags: Mumbai