जब सगे भाई ने ही किया अपनी बहन के साथ गंदा काम, कोर्ट ने सुनाई सजा

पुलिस में भी बहन ने दर्ज करवाया गलत बयान, शंका के आधार पर पुलिस ने नवजात शिशु की लाश बाहर निकाल कर करवाया डीएनए टेस्ट

देश भर में आए दिन दुष्कर्म की कई घटनाएँ सामने आती रहती है। आम तौर पर एक बहन अपने भाई पर ही बाहर के असामाजिक तत्वों के खिलाफ अपनी रक्षा की कामना करती है। पर यदि भाई ही अपनी बहन का भक्षक बन जाएँ तो वह किस पर भरोसा करे। एक ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ से सामने आया है, जिसमें खुद के ही भाई ने अपनी बहन के साथ कई बार दुष्कर्म किया। भाई द्वारा किए गए दुष्कर्म के कारण बहन गर्भवती भी बन गई थी, हालांकि उसके भाई ने उसे डरा धमका कर उसका मुंह बंद करवा दिया था। 
कोर्ट ने आरोपी को 10 साल की सजा के साथ 5 हजार रुपए का दंड भी किया था। घटना हुई उस समय आरोपी की उम्र 19 साल थी। जबकि पीड़िता नाबालिग थी। घर में माता-पिता की नहीं होते तो वह अपनी बहन के साथ संबंध बनाता था। इसके चलते उसकी बहन गर्भवती भी बन गई थी। बहन ने एक मृत बालक को जन्म दिया था, जिसे दोनों ने बिना किसी को बताए जमीन में दफना दिया था। 
जब पुलिस कोर्ट पहुंची तो उन्होंने पीड़िता का निवेदन लिया था। जहां उसने बताया कि जब वह किसी काम से खेत गई थी, तब एक अंजान व्यक्ति ने उसके मुंह पर कपड़ा बांध कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके चलते उन्होंने अपना मासिक धर्म रुक गया था। पुलिस को उनके निवेदन पर शक गया, इसके चलते उन्होंने मृत नवजात की लाश बाहर निकाली। जिसका डीएनए टेस्ट करवाया, जिसमें सारी जानकारी बाहर आई थी।