उत्तरप्रदेश : नेशनल लेवल की महिला खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म के बाद हुई हत्या

उत्तरप्रदेश : नेशनल लेवल की महिला खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म के बाद हुई हत्या

रेल्वे ट्रेक के किनारे मिली लाश, पड़ोसी महिला को आधी बेहोश की हालत में मिली थी खिलाड़ी

ऊतरप्रदेश के बीजनोर जिले में एक करुण घटना घटी थी। बीजनोर में भारत के लिए नेशनल लेवल की महिला खो-खो खिलाड़ी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दिये होने की घटना सामने आई है। खिलाड़ी के परिवार ने उसके साथ दुष्कर्म हुये होने की शिकायत दर्ज करवाई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला खिलाड़ी कुटिया कॉलोनी में रहती थी और नेशनल लेवल की महिला थी। शुक्रवार को जब वह पुरानी स्कूल में अपना बायोडेटा जमा करवाने गई थी तो वह वापिस लौट कर नहीं आई। वापिस ना आने पर उसके परिजन चिंतित हुये और उन्होंने उसका संपर्क करने का प्रयास किया था। पर उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा था। 
घंटो तक वापिस ना आने के बाद महिला प्लेयर उसकी एक पड़ोसी महिला को रेल्वे ट्रेक के करीब मिल आई थी। पीड़ित महिला सांस भी नहीं ले पा रही थी, क्योंकि उसके गले में काफी बुरी तरह से दुपट्टा ठूस दिया था। जिस स्थल से महिला मिल आई है वह उसके घर से मात्र 30 मीटर ही दूर थी। महिला को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। 
घटना से व्यथित पीड़िता की बहन ने कहा की उसकी बहन नेशनल लेवल की खो-खो प्लेयर थी और नवंबर में उसकी शादी भी होने वाली थी। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्ट्मॉर्टेम के लिए भेजा था। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि महिला खिलाड़ी ने आरोपियों के साथ हाथापाई भी किए होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दोपहर को जब पोने दो बजे के आसपास घर के लिए वापिस जा रही थी तब यह घटना हुई थी।