मास्क ना पहनने पर पुलिस ने टोका तो महिलाओं ने मचाया बवाल, पुलिस से की हाथापाई

मास्क ना पहनने पर पुलिस ने टोका तो महिलाओं ने मचाया बवाल, पुलिस से की हाथापाई

पुलिस के साथ गाली-गलौज कर की हाथापाई, वर्दी उतरवा देने की दी धमकी

पिछले दिनों एक लड़की के कैब ड्राईवर को बीच सड़क पर मारने वाली महिला का वीडियो काफी वायरल हुआ था। जिसमें बिना किसी गलती के कैब ड्राईवर के ऊपर महिलाओं ने तमाचों की बरसात कर दी थी। कुछ ऐसा ही एक बार और सामने आया जहां दिल्ली के पिरागढ़ी मेट्रो स्टेशन के पास एक महिला ने कोरोना नियमों का उल्लंघन करने के मामले में टोके जाने पर महिला ने चालान काटने वाली टीम से हाथापाई कर ली। पुलिस ने वीडियो वायरल होने पर मारपीट करने वाली दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया था। 
दोनों महिलाओं को कोरोना नियमों के तहत मास्क ना पहनने के कारण रोका था उयर उन्हें चालान भरने के लिए कहा था। पर महिलाएं नहीं मानी और अधिकारियों के साथ गाली-गलौज करने लगी। पुलिस ने बताया कि पंजाबी बाग एसडीएम कार्यालय में काम करने वाले आनंद की शिकायत के अनुसार 6 अगस्त को वह शिक्षक अजमेरसिंह एवं नागरिक रक्षा कर्मचारी के साथ पिरागढ़ी स्टेशन के पास अपनी कोरोना ड्यूटी कर रहे थे। तभी उन्हों ने दोनों महिलाओं को बिना मास्क के देखा। इसके चलते उन्होंने उसे बुलाकर मास्क का दंड भरने कहा। 
चालान भरने को कहे जाने पर दोनों ने टीम पर हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों महिला के खिलाफ भारतीय दंड साहिता और महामारी एवं आपदा प्रबंधन कानून की विभिन्न धाराओं सहित आरोप दर्ज किया था।