
अद्भुत! इस व्यक्ति के शरीर में मौजूद है 5 किडनी, जानें पूरा मामला
By Loktej
On
डॉक्टरों ने बताया अपनी तरह का पहला मामला, तीन बार हो चुका है ट्रांसप्लांट
दुनिया विज्ञान की काफी पहेलियाँ अभी भी अनसुलझी है, जिसके बारे में अभी भी कई लोगों को नहीं पता है। समय के साथ विज्ञान तो आगे बढ़ा पर अभी भी कई ऐसे मामले सामने आते है, जो विज्ञान को चुनौती देते रहते है। एक ऐसा ही मामला भारत में से सामने आया है, जो की सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। तमिलनाडु के चेन्नई से सामने आई इस घटना में एक शख्स के शरीर में पाँच किडनी मिल आई है। हाँ आपने सही पढ़ा, इंसान के शरीर में से पाँच किडनी मिली थी।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु के रहने वाले एक 41 साल के शख्स के शरीर में यह अजीब घटना देखने मिली है। साल 1994 में जब यह व्यक्ति 14 साल का था, तब उसकी दोनों किडनी फेल हो गई थी। तब इसने अपना पहला ट्रांसप्लांट करवाया था। पहला ट्रांसप्लांट 9 साल तक चला, इसके बाद शख्स ने साल 2005 में अपना दूसरा ट्रांसप्लांट करवाया, जो की 12 साल तक चला। हालांकि इसके बाद 4 सालों तक उसे हर हफ्ते 3 बार डायलिसिस करवाने जाना पड़ता था।
डॉक्टरों ने बताया कि जिन मरीजों में किडनी कि गंभीर समस्या होती है, उनमें किडनी खून की सफाई का काम बंद कर देती है। हाइपरटेंशन की वजह से व्यक्ति का पहला और दूसरा ट्रांसप्लांट असफल हो गया था। जब तीसरे ट्रांसप्लांट की नौबत आई तो सबसे बड़ा सवाल यह था की वह उसे ट्रांसप्लांट कहा करेंगे, क्योंकि व्यकती के शरीर में पहले से ही 4 किडनी मौजूद थी। डॉक्टरों ने नई किडनी को आंतों के करीब प्रत्यापित किया। डॉक्टरों ने पहले से मौजूद किडनियों को नहीं निकला क्योंकि ऐसा करने से शरीर में नई एंटीबॉडी बन जाती, जो की नई किडनी को नहीं अपनाती।
Related Posts
