पत्नी ने पड़ोसी से कर ली शादी तो पति ने बच्चों समेत खुद को किया ख़त्म

पड़ोसी के साथ शादी के बाद बच्चों को भी अपने साथ ले जाने का जिद करने लगी थी पत्नी

करनाल में शनिवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के भादसों गांव में एक युवक ने अपने दो बच्चों की हत्या कर खुद को पंखे से लटकाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी कुछ दिन पहले पड़ोसी के साथ भाग कर उसके साथ शादी कर ली थी। इसके बाद उसने दोनों बच्चों को साथ ले जाने की धमकी दी। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
इस बारे में इंद्री थाना प्रभारी सचिन ने बताया कि मृतक का नाम सुखविंदर है। वो 9 साल के बेटे और 4 साल की एक बेटी का पिता था। सुखविंदर ने पहले दोनों बच्चों को फांसी पर लटकाकर मार डाला, फिर कमरे के अंदर जाकर पंखे से लटक कर जान दे दी।
सुखविंदर के परिवार का कहना है कि सुखविंदर की शादी 10 साल पहले हुई थी। पत्नी का पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले दोनों भाग गए और कोर्ट में शादी कर ली। उसके कुंजपुरा थाने में भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसे लेकर सुखविंदर काफी चिंतित था। पत्नी दूसरी शादी के बाद दोनों बच्चों को साथ रहने के लिए मजबूर कर रही थी। इस बात को लेकर उसने कई बार सुखविंदर को धमकी भी दी थी।