मुंबई : पूर्व कर्मचारी द्वारा ही किया गया बैंक लूटने का प्रयास, अधिकारी की हत्या कर भागने की कोशिश में धरा गया

मुंबई : पूर्व कर्मचारी द्वारा ही किया गया बैंक लूटने का प्रयास, अधिकारी की हत्या कर भागने की कोशिश में धरा गया

डेप्युटी मैनेजर और केशियर पर किया हमला, डेप्युटी मैनेजर की हुई मौत

मुंबई के पालघर जिले के विरार इलाके में एक बैंक लूटने के इरादे से घुसे भूतपूर्व बैंक कर्मचारी ने एक महिला अधिकारी की घातक हत्या कर दी थी। विरार के पूर्व इलाके में स्थित ICICI बैंक की एक ब्रांच में बनी इस घटना में बैंक का भूतपूर्व मैनेजर अनिल दुबे ने अपने अन्य के साथी के साथ लूट का प्रयास किया। इस दौरान अनिल ने डेप्युटी मैनेजर के तौर पर काम कर रही योगिता की बेरहमी से हत्या कर दी थी। 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अनिल दुबे पहले इसी बैंक में काम करता था। अनिल पर काफी कर्ज बढ़ गया था, जिसके चलते उसने बैंक लूटने का प्लान बनाया। अनिल पहले भी इसी ब्रांच में काम करता था, जिसके चलते उसे बैंक के सेफ और लॉकर के बारे में सभी जानकारी थी। अनिल ने केशियर श्वेता को भी बुरी तरह घायल किया है, जिसका फिलहाल इलाज चल रहा है। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, अनिल दुबे बैंक में घुसकर सबसे पहले योगिता वर्तक की केबिन में गया था। जहां उसने गला चीरकर योगिता की हत्या कर दी थी। इसके बाद जब अनिल कैश और सोना लेकर भाग रहा था, तब केशियर श्वेता ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। पर अनिल ने उन पर भी हमला कर दिया था। जिसके चलते उन्हें भी काफी चोट आई थी। हालांकि इस दौरान श्वेता ने ज़ोर-ज़ोर से आवाज लगाकर आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया था। जिन्होंने अनिल दुबे को पकड़ कर उसकी काफी पिटाई की थी और पुलिस को बुलाकर उसे पुलिस को सौंप दिया था। घायल श्वेता को सभी ने अस्पताल में भर्ती करवाया था।